सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

मैं वापस आ रहा हूं,जसप्रीत बुमराह ने एशिया कप से पहले शेयर की भावुक पोस्ट

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

मैं वापस आ रहा हूं, एशिया कप से पहले जसप्रीत बुमराह ने शेयर की भावुक पोस्ट

सितंबर 2022 से मैदान से बाहर चल रहे जसप्रीत बुमराह ने अपनी वापसी को लेकर बड़ा अपडेट फैंस को दिया है. बुमराह ने नेट्स पर गेंदबाजी करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है.

भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस पिछले काफी समय से जिस एक खिलाड़ी की फिटनेस की अपडेट का लगातार इंतजार कर रहे थे, वह तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह है. अब उन्होंने खुद ही अपनी वापसी को लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर अभी तक का सबसे बड़ा अपडेट दिया है. बुमराह पिछले साल सितंबर महीने से लगातार मैदान से बैक स्ट्रेस की समस्या की वजह से बाहर चल रहे हैं.

जसप्रीत बुमराह ने दिक्कत को दूर करने के लिए सर्जरी कराने का फैसला किया था. इस समय वह राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) में रिहैब की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं. पिछले काफी समय से उनकी वापसी को लेकर लगातार यह संभावना जताई जा रही है कि एशिया कप से बुमराह वापसी कर सकते हैं. अब खुद उन्होंने ही अपनी वापसी को लेकर बड़ी अपडेट दी है.

Advertisement

बुमराह ने इंस्टाग्राम पर जो वीडियो पोस्ट किया है, कई सारी फोटो हैं, जिनमें वह गेंदबाजी करते हुए दिखाई दे रहे हैं. इस पोस्ट के साथ बुमराह ने लिखा कि मैं घर वापस आ रहा हूं. इससे यह साफ समझा जा सकता है कि आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में बुमराह की वापसी देखने को मिल सकती है.

वर्ल्ड कप में भारतीय टीम की गेंदबाजी को मिलेगी मजबूती

आयरलैंड के खिलाफ यदि बुमराह मैदान पर वापसी करते हैं तो इसके बाद एशिया कप के दौरान उनकी फिटनेस को सही तरह टीम मैनेजमेंट को परखने का मौका मिलेगा. ऐसे में यदि बुमराह एशिया कप में बेहतर प्रदर्शन करते हैं तो वनडे वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम को काफी राहत जरूर मिलेगी. इससे टीम के तेज गेंदबाजी विभाग को मजबूती मिलना तय है, जिसमें मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज पहले से ही मौजूद हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *