सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

रांची टेस्ट में जसप्रीत बुमराह का नहीं खेलना टीम इंडिया के लिए कितना बड़ा झटका?

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

रांची टेस्ट में जसप्रीत बुमराह का नहीं खेलना टीम इंडिया के लिए कितना बड़ा झटका?

इस सीरीज में जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन शानदार रहा है. अब तक इस सीरीज के पहले 3 टेस्ट मैचों में जसप्रीत बुमराह ने 13.64 की एवरेज से 17 अंग्रेज बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है.

भारत ने तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड को 434 रनों के बड़े अंतर से हराया. इस तरह भारतीय टीम 5 टेस्ट मैचों की सीरीज में 2-1 से आगे हो गई है. दोनों टीमों के बीच सीरीज का चौथा टेस्ट 23 फरवरी से रांची में खेला जाएगा. लेकिन इससे पहले बड़ी खबर सामने आ रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रांची टेस्ट में जसप्रीत बुमराह टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं होंगे. ऐसा कहा जा रहा है कि जसप्रीत बुमराह को वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत आराम दिया जाएगा. लिहाजा, वह रांची टेस्ट में टीम इंडिया का हिस्सा नहीं होंगे.

इस सीरीज में अंग्रेजों के लिए आफत बने हैं जसप्रीत बुमराह

Advertisement

वहीं, इस सीरीज में जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन शानदार रहा है. अब तक इस सीरीज के पहले 3 टेस्ट मैचों में जसप्रीत बुमराह ने 13.64 की एवरेज से 17 अंग्रेज बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है. लेकिन रांची टेस्ट में जसप्रीत बुमराह नहीं खेलेंगे. ऐसा माना जा रहा है कि रांची टेस्ट में जसप्रीत बुमराह की जगह मुकेश कुमार या आकाश दीप को टीम में शामिल किया जा सकता है. लेकिन सबसे बड़ा सवाल है कि क्या मुकेश कुमार या आकाश दीप टीम इंडिया में जसप्रीत बुमराह की कमी पूरी कर पाएंगे?

रांची में सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया…

इस सीरीज के पहले टेस्ट में बेन स्टोक्स की अगुवाई वाली इंग्लैंड ने टीम इंडिया को 28 रनों से हराया. लेकिन इसके बाद भारतीय टीम ने शानदार वापसी की. भारत ने विशाखापट्टनम टेस्ट में अंग्रजों को 106 रनों से हरा दिया. दोनों टीमों के बीच तीसरा टेस्ट राजकोट में खेला गया. राजकोट टेस्ट में भारतीय टीम ने अंग्रजों को 434 रनों से करारी शिकस्त दी. यह टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में भारतीय टीम की सबसे बड़ी जीत है. बहरहाल, भारतीय टीम सीरीज में 2-1 से आगे है. रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम रांची टेस्ट जीतकर सीरीज अपने नाम करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *