सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

2025 चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो गया मेजबान पाकिस्तान, न्यूजीलैंड की जीत से बांग्लादेश का भी कटा पत्ता

2 मिनट पढ़ें
2025 चैंपियंस ट्रॉफी

2025 चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो गया मेजबान पाकिस्तान, न्यूजीलैंड की जीत से बांग्लादेश का भी कटा पत्ता

Advertisement

Pakistan Out From 2025 Champions Trophy: 2025 चैंपियंस ट्रॉफी का होस्ट (मेजबान) पाकिस्तान अब टूर्नामेंट से बाहर हो गया है. बांग्लादेश के खिलाफ न्यूजीलैंड की जीत से मेजबान पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो गया. पाकिस्तान को टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी. इसके बाद दूसरे मैच में भारत ने भी उसे हरा दिया. इसके बाद पाक टीम की उम्मीदें बांग्लादेश से थीं, लेकिन बांग्लादेश की टीम आज न्यूजीलैंड से हार गई. इसके साथ ही पाकिस्तान और बांग्लादेश टूर्नामेंट से बाहर हो गए. न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश को रावलपिंडी में 5 विकेट से मात दी.

बांग्लादेश ने इस मैच में पहले खेलने के बाद 50 ओवर में 9 विकेट पर 236 रन बनाए थे. जवाब में न्यूजीलैंड ने रचिन रवींद्र 112 रन के दमदार शतक की बदौलत 46.1 ओवर में ही लक्ष्य का पीछा कर लिया. रचिन के अलावा टॉम लाथम ने भी अर्धशतक जड़ा. उन्होंने 55 रनों की पारी खेली. आईसीसी वनडे टूर्नामेंट की सिर्फ 11 पारियों में रचिन रवींद्र का यह चौथा शतक रहा.

बता दें कि भारत के खिलाफ हार के बाद ही पाकिस्तान का चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर होना तय हो गया था. अब तो सिर्फ आधिकारिक तौर पर मेजबान टीम के बाहर होने की पुष्टि हुई है. चैंपियंस ट्रॉफी का मॉडल ऐसे तैयार किया गया है, जिसमें हर मैच लगभग नॉकआउट जैसा है.

Advertisement

भारत और न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में 

अब भारत और न्यूजीलैंड सेमीफाइल में प्रवेश कर गए हैं. बांग्लादेश की हार से ग्रुप-ए की दो टीमें तय हो गई हैं. अब दो टीमें ग्रुप-बी से आएंगी और फिर 4 मार्च से सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे. भले ही भारत और न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है, लेकिन दोनों 2 मार्च को पहले स्थान के लिए दुबई में भिड़ेंगे. ग्रुप-बी में अभी काफी रोमांच बाकी है. ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका ने अपने पहले मुकाबलों में जीत दर्ज की है. हालांकि, अभी किसी ने भी सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की नहीं की है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *