सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

Pune Bridge Collapse: पुणे में भीषण हादसा: इंद्रायणी नदी पर बना पुराना पुल टूटा, 25 लोग बहे, 5 की मौत

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

Pune Bridge Collapse: पुणे में भीषण हादसा: इंद्रायणी नदी पर बना पुराना पुल टूटा, 25 लोग बहे, 5 की मौत

पुणे जिले के मावल तालुका के कुंडमाला क्षेत्र में रविवार को एक बड़ा हादसा हुआ जब इंद्रायणी नदी पर बना एक पुराना पुल अचानक टूट गया। इस हादसे में अब तक पांच लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि लगभग 20 से 25 लोग लापता बताए जा रहे हैं, जिनके तेज बहाव वाली नदी में बह जाने की आशंका है। घटना रविवार दोपहर करीब 3:40 बजे की है, जब पुल पर भारी भीड़ मौजूद थी—कई लोग फोटो ले रहे थे, तो कुछ नदी के दृश्य का आनंद ले रहे थे।

अचानक पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिर पड़ा। कई लोग नीचे मौजूद पत्थरों पर गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि बाकी तेज बहाव के कारण नदी में बह गए। चश्मदीदों के अनुसार, लोगों को संभलने का कोई मौका नहीं मिला और दृश्य बेहद भयावह था।

पुल टूटते ही इलाके में अफरातफरी मच गई। मौके पर तुरंत तलेगांव दाभाड़े पुलिस पहुंची, जो पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस आयुक्तालय के अधीन आती है। इसके बाद राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) और स्थानीय गोताखोरों की टीमों को भी राहत और बचाव कार्य के लिए लगाया गया। अब तक पांच से छह लोगों को नदी से सुरक्षित बाहर निकाला गया है, लेकिन कई लोग अभी भी लापता हैं।

स्थानीय निवासियों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पुल की हालत पहले से ही खराब थी और इसकी शिकायत कई बार अधिकारियों से की गई थी, लेकिन किसी ने समय रहते मरम्मत या पुल बंद करने की पहल नहीं की। बीते कुछ दिनों से हो रही लगातार बारिश ने इंद्रायणी नदी के जलस्तर को काफी बढ़ा दिया था, जिससे बहाव बेहद तेज हो गया था।

Advertisement

रविवार को छुट्टी होने के कारण क्षेत्र में सैकड़ों पर्यटक और स्थानीय लोग मौजूद थे। हादसा ऐसे समय में हुआ जब अधिकांश लोग मनोरंजन के लिए वहां आए थे।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए कहा है कि बचाव और राहत कार्य युद्धस्तर पर जारी है। उन्होंने कहा कि SDRF, पुलिस, प्रशासन और स्थानीय स्वयंसेवकों के सहयोग से लापता लोगों की तलाश की जा रही है। प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि इस घटना की विस्तृत जांच की जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

यह हादसा न केवल प्रशासनिक लापरवाही का प्रतीक है, बल्कि यह भी दिखाता है कि किस तरह बुनियादी ढांचे की अनदेखी और समय पर मरम्मत न होने से जानलेवा घटनाएं हो सकती हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *