सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

भारत होने वाले पुरुष हॉकी विश्व कप का शेड्यूल जारी

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

हॉकी विश्व कप में 16 टीमों को चार ग्रुप में बांटा गया है। भारत को ग्रुप डीम में इंग्लैंड, स्पेन और वेल्स के साथ रखा गया है।ऑस्ट्रेलियाई टीम पहले ग्रुप में दक्षिण अफ्रीका, अर्जेंटीना और फ्रांस के साथ है। पुरुषों के हॉकी विश्व कप 2023 के लिए शेड्यूल का एलान हो चुका है। 16 टीमों को चार अलग-अलग ग्रुप में रखा गया है। भारतीय टीम ग्रुप डी में इंग्लैंड, स्पेन और वेल्स के साथ है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया ग्रुप ए में अर्जेंटीना, फ्रांस और दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगी।ग्रुप बी में बेल्जियम, जर्मनी, कोरिया और जापान को रखा गया है।ग्रुप सी में नीदरलैंड, न्यूजीलैंड, मलेशिया और चिली की टीम है। इस टूर्नामेंट का आयोजन ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम और राउरकेला के बिरसा मुंडा स्टेडियम में 13 जनवरी 2023 से 29 जनवरी 2023 के बीच होगा। भारत इस टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहा है। ऐसे में हॉकी रैंकिंग में पांचवें स्थान पर काबिज भारतीय टीम ने सीधे क्वालीफाई कर लिया है। राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम को ग्रुप ए में अर्जेंटीना, फ्रांस और चिली के साथ रखा गया है। पिछली बार की चैंपियन बेल्जियम ग्रुप बी में एशिया की चैंपियन दक्षिण कोरिया, जर्मनी और जापान के साथ है। हॉकी विश्व कप के 52 साल के इतिहास में भारतीय टीम सिर्फ एक बार खिताब जीत पाई है। 1975 में भारतीय टीम मलेशिया में चैंपियन बनी थी। इसके अलावा 1973 में भारत दूसरे स्थान पर रहा था। साल 1971 में हॉकी विश्व कप पहली बार आयोजित हुआ था और टीम इंडिया तीसरे स्थान पर रही थी। भारत में चौथी बार इस टूर्नामेंट का आयोजन हो रहा है। इससे पहले 1982, 2010 और 2018 में भारत इस टूर्नामेंट की मेजबानी कर चुका है।

https://pbs.twimg.com/media/FcHq8SHakAEInk0?format=jpg&name=medium

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *