सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

हवाला एजेंट मोहम्मद यासीन दिल्ली से गिरफ्तार, लश्कर और अल-बदर के लिए जुटाता था फंड

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

दिल्ली पुलिस ने आज जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ मोहम्मद यासीन को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। पुरानी दिल्ली के तुर्कमान गेट से गिरफ्तार यासीन लश्कर-ए-तैयबा और अल बदर जैसे आतंकी संगठनों को फंडिंग करने के लिए हवाला आतंक के एजेंट के तौर पर काम करता था। मोहम्मद यासीन के इस हवाला ऑपरेटर ने कश्मीर के एक आतंकी को 10 लाख रुपए ट्रांसफर किए जो बाद में आतंकी गतिविधियों के लिए इस्तेमाल किए गए। द‍िल्‍ली पुल‍िस के स्‍पेशल सेल को केंद्र की एजेंजियों के जरिए जानकारी मिली थी कि दिल्ली से कोई शख्स जम्‍मू कश्‍मीर में आतंकी गत‍िव‍िध‍ियों को बढ़ावा देने के ल‍िए हवाला मनी को उपलब्‍ध करवा रहा है। इसी इनपुट के आधार पर एक टीम का गठन किया गया और फिर आज उसे तुर्कमान गेट से गिरफ्तार किया गया।

हवाला एजेंट मोहम्मद यासीन

Advertisement

पूछताछ करने पर पता चला कि मोहम्मद यासीन असल में एक गार्मेंट व्यापारी है, और वो मीना बाजार से अपना काम कर रहा था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि भारत में हवाला का धन दक्षिण अफ्रीका से सूरत और मुंबई के रास्ते भेजा जा रहा है। वह हवाला नेटवर्क में दिल्ली का काम देखता था और दिल्ली से यह रकम विभिन्न कोरियर के माध्यम से जम्म-कश्मीर भेजी जाती थी। आरोपी ने शुरुआती पूछताछ में बताया कि उसने 17 अगस्त को जम्मू-कश्मीर के एक आतंकी अब्दुल हमीद मीर को लगभग 10 लाख रुपये दिए थे, जिससे वह राज्य में आतंकी गतिविधियों को संचालित कर सके। इससे पहले अब्दुल हामिद नाम के आतंकी को भी 10 लाख रुपये भेजे गए थे। वहीं, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने अब्दुल को गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि आतंकी को सुरक्षा एजेंसियो की मदद से गिरफ्तार किया गया।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *