सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

क्या भारत की जमीन पर वर्ल्ड कप का एक भी मुकाबला नहीं जीत पाया है पाकिस्तान?

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

क्या भारत की जमीन पर वर्ल्ड कप का एक भी मुकाबला नहीं जीत पाया है पाकिस्तान?

पाकिस्तान को भारत में अपनी पहली वर्ल्ड कप जीत का इंतजार है. आज नीदरलैंड्स के खिलाफ मुकाबले के दौरान पाकिस्तान के पास यह इंतजार खत्म करने का मौका है.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम आज (6 अक्टूबर) से अपना वर्ल्ड कप अभियान शुरू करेगी. हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पाक के सामने नीदरलैंड्स की चुनौती होगी. वैसे, नीदरलैंड्स के मुकाबले पाकिस्तान बेहद मजबूत टीम है, लेकिन एक आंकड़ा है जो पाक टीम के लिए चिंता का सबब बन सकता है.

दरअसल, पाकिस्तान ने आज तक भारतीय सरज़मीं पर एक भी बार वर्ल्ड कप मुकाबला नहीं जीता है. भारत में पहले भी तीन बार वर्ल्ड कप मुकाबले खेले गए हैं लेकिन पाकिस्तान को हर बार खाली हाथ ही लौटना पड़ा है.

भारत ने 1987, 1996 और 2011 में वनडे वर्ल्ड कप की मेजबानी की है. इन तीन वर्ल्ड कप में केवल दो बार पाकिस्तान को भारत में खेलने का मौका मिला. ऐसा इसलिए क्योंकि इन तीनों वर्ल्ड कप में पाकिस्तान भी भारत के साथ मेजबानी कर रहा था, ऐसे में पाकिस्तान के सभी मुकाबले उसी की सरज़मीं पर खेले गए. केवल उन मैचों में पाकिस्तान को भारत आना पड़ा, जिनमें उसका मुकाबला भारत से ही था. ऐसा केवल दो बार हुआ और दोनों बार पाकिस्तान को शिकस्त मिली.

Advertisement

दोनों बार भारत से मिली हार

पाकिस्तान ने भारत में अपना पहला वर्ल्ड कप मुकाबला 1996 में खेला. बेंगलुरु में खेले गए इस मुकाबले में पाकिस्तान को भारत के हाथों 39 रन से मात खानी पड़ी. इसके बाद वर्ल्ड कप 2011 में भी पाकिस्तान की टीम भारत आई. मोहाली में मैच खेला गया, जहां भारत ने पाकिस्तान को 29 रन से हरा दिया. इस तरह पाकिस्तान अब तक भारत में वर्ल्ड कप का एक भी मुकाबला नहीं जीत सका है.

पाकिस्तान के पास आज है अच्छा मौका

पाकिस्तान की टीम नीदरलैंड्स के मुकाबले काफी मजबूत है. ऐसे में पाकिस्तान के पास आज होने वाले मुकाबले को जीतकर भारत में अपनी पहली वर्ल्ड कप जीत दर्ज करने का अच्छा मौका है. वैसे नीदरलैंड्स भी वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे जैसी टीमों को पीछे छोड़कर वर्ल्ड कप में पहुंची है, ऐसे में पाक के लिए आज भी चुनौती इतनी आसान नहीं होगी.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *