सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

Haridwar Mansa Devi Stampede: हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में भीषण भगदड़, 7 श्रद्धालुओं की मौत, बिजली के तार गिरने से मचा हड़कंप

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

Haridwar Mansa Devi Stampede: हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में भीषण भगदड़, 7 श्रद्धालुओं की मौत, बिजली के तार गिरने से मचा हड़कंप

हरिद्वार के प्रसिद्ध मनसा देवी मंदिर से इस वक्त की सबसे बड़ी और दुखद खबर सामने आई है, जहां रविवार सुबह दर्शन के लिए उमड़ी भारी भीड़ के दौरान मंदिर के पैदल मार्ग पर भीषण भगदड़ मच गई। इस हादसे में अब तक सात श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है और कई अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। यह हादसा उस वक्त हुआ जब भीड़ में अचानक अफरा-तफरी फैल गई, जिसकी वजह प्राथमिक जांच में बिजली के एक तार का गिरना बताया जा रहा है।

रविवार की सुबह मनसा देवी मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे थे। सावन मास के चलते श्रद्धालुओं की भीड़ पहले से ही बढ़ी हुई थी। लेकिन तभी मंदिर के मार्ग पर अचानक बिजली का एक तार टूटकर नीचे गिर पड़ा। तार के गिरते ही करंट लगने और बिजली के झटके की अफवाह तेजी से फैल गई, जिससे श्रद्धालुओं में दहशत फैल गई। डर के कारण लोग इधर-उधर भागने लगे और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। इसी भगदड़ में कई लोग नीचे गिर पड़े, कुछ कुचले गए और कई गंभीर रूप से घायल हो गए।

गढ़वाल मंडल के आयुक्त विनय शंकर पांडे ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि छह श्रद्धालुओं की मौत मौके पर ही हो गई थी, जबकि एक अन्य ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। उन्होंने कहा, “मैं स्वयं घटनास्थल के लिए रवाना हो चुका हूं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन की टीमें पहले ही मौके पर पहुंच चुकी हैं और राहत एवं बचाव कार्य जारी है।”

Advertisement

फिलहाल मंदिर परिसर को श्रद्धालुओं से खाली कराया जा चुका है। कई घायल श्रद्धालुओं को हरिद्वार जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस, SDRF, उत्तराखंड पुलिस और बिजली विभाग की टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं और हालात पर नियंत्रण पाने का प्रयास शुरू किया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि रविवार होने के कारण मंदिर में सुबह से ही भारी भीड़ थी, लेकिन भीड़ प्रबंधन के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए थे। श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही थी और सुरक्षा व्यवस्था उस भीड़ को संभालने में नाकाम रही। प्रशासन द्वारा अब हादसे की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया, “हरिद्वार स्थित मनसा देवी मंदिर मार्ग पर हुए हृदय विदारक हादसे में श्रद्धालुओं की मृत्यु अत्यंत दुखद है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करें।” उन्होंने मृतकों के परिजनों को ₹2 लाख और घायलों को ₹50,000 की सहायता राशि देने की घोषणा की है। साथ ही इस पूरे मामले की मजिस्ट्रियल जांच के निर्देश भी दिए गए हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *