सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

Hardik Pandya ने तोड़ा किंग कोहली का ‘महारिकॉर्ड’, बांग्लादेश के खिलाफ ऐसे रचा इतिहास

2 मिनट पढ़ें
Hardik Pandya

Hardik Pandya ने तोड़ा किंग कोहली का 'महारिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ ऐसे रचा इतिहास

Advertisement

Hardik Pandya Broke Virat Kohli Record: हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने बांग्लादेश के खिलाफ ग्वालियर में खेले गए पहले टी20 में कमाल की पारी खेली. हार्दिक की ताबड़तोड़ पारी की बदौलत टीम इंडिया ने सिर्फ 11.5 ओवर में एकतरफा जीत हासिल की. बांग्लादेश के खिलाफ गया मुकाबला भारतीय ऑलराउंडर ने छक्के के साथ खत्म किया. छक्का लगाते हुए उन्होंने विराट कोहली (Virat Kohli) का रिकॉर्ड तोड़ दिया.

न्यू माधवराव सिंधिया क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच में हार्दिक ने टीम इंडिया के लिए 16 गेंदों में 5 चौके और 2 छक्कों की मदद से 39* रन बनाए. इस दौरान उन्होंने छक्का लगाकर टीम इंडिया को जीत दिलाई, जिसके साथ वह भारत को टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा बार छक्का लगाकर जीत दिलाने वाले खिलाड़ी बन गए.

हार्दिक ने टी20 इंटरनेशनल में टीम इंडिया को 5 बार छक्का लगाकर विजयी बनाया है. जबकि विराट कोहली ने 4 बार ऐसा किया है. इस तरह हार्दिक ने किंग कोहली का ‘महारिकॉर्ड तोड़ दिया. इस लिस्ट में पूर्व कप्तान एमएस धोनी और मौजूदा बल्लेबाज ऋषभ पंत भी मौजूद हैं. दोनों ही बल्लेबाजों ने भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल मुकाबला खत्म करते हुए 3-3 बार छक्के लगाए हैं.

भारत ने आसानी से जीता मैच 

Advertisement

ग्वालियर में खेले गए पहले टी20 में टीम इंडिया ने आसानी से जीत अपने नाम की. मुकाबले में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने टॉस जीतकर बॉलिंग करने का फैसला किया और पहले बैटिंग करने उतरी बांग्लादेश को 19.5 ओवर में 127 रनों पर ढेर कर दिया. इस दौरान टीम इंडिया के लिए अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती ने 3-3 विकेट चटकाए. इसके अलावा हार्दिक पांड्या, वाशिंगटन सुंदर और मयंक यादव को 1-1 सफलता मिली.

फिर लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने 11.5 ओवर में 132/3 रन बनाकर जीत अपने नाम कर ली. इस दौरान हार्दिक पांड्या ने टीम के लिए सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 16 गेंदों में 5 चौके और 2 छक्कों की मदद से 39* रन बनाए.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *