सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 20 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
India Biennale 2026: इंडिया बिएनाले से वैश्विक मंच पर बढ़ेगा दिल्ली का मान-सम्मान, डॉ. यूके चौधरी ने किया आयोजन का स्वागतVehicle Pollution Control: प्रदूषण रोकने के लिए दिल्ली सरकार पूरी तरह सक्रिय, पीयूसी केंद्रों के आधुनिकीकरण को मंजूरी : गुरमीत सिंह सूराDubai Job Fraud: 1.25 लाख की तनख्वाह का सपना दिखाकर दुबई ले जाई गई महाराष्ट्र की महिला की आपबीती: पासपोर्ट छीना, 5 लाख मांगे; मंत्री मोहोल की पहल से मुंबई वापसीIndira Gandhi Peace Prize: ग्रासा माशेल को इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार 2025, सम्मान सौंपते हुए सोनिया गांधी ने कहा- नेतृत्व की असली कसौटी अन्याय के खिलाफ खड़े होने का साहसTamil Nadu Child Tied Rope: प्री-केजी के बच्चे को रस्सी से बांधने का CCTV फुटेज आया सामने, तिरुवारूर में टीचर-अटेंडेंट पर क्रूरता का मुकदमाDelhi Structural Audit: 40-50 लाख घरों की जांच निगम के बस की नहीं: दिल्ली में इमारतों की मजबूती परखने का जिम्मा अब मालिकों पर डालने की तैयारीNishant Kumar SSG: निशांत कुमार को धक्का देने वाले वीडियो पर SSG ने तोड़ी चुप्पी, जांच के बाद बताया- प्रोटोकॉल निभाते समय सुरक्षाकर्मी से हुई मानवीय चूकNitin Gadkari Road Safety: हर साल 1.80 लाख मौतें, 66% युवा: सड़क कांग्रेस के मंच से गडकरी ने इंजीनियरों से मांगी हर सड़क की जवाबदेही

हर आदमी सनातन’, पप्पू यादव ने केंद्र को निशाने पर लिया

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

‘राम वाले, कबीर वाले, अल्लाह वाले, हर आदमी सनातन’, पप्पू यादव ने केंद्र को निशाने पर लिया

पप्पू यादव ने कहा कि 29% लोग अमेरिका में किसी भी धर्म को नहीं मानते हैं, लेकिन फिर भी मेरा मानना है कि किसी को भी किसी धर्म के प्रति कलंकित करने वाला बयान नहीं देना चाहिए.

जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सांसद पप्पू यादव (Pappu Yadav) ने शुक्रवार (8 सितंबर) को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सनातन धर्म (Sanatan Dharma) को लेकर केंद्र पर हमला बोला. बीजेपी और पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) पर निशाना साधते हुए कहा कि ये हर मुद्दे पर सियासत करते हैं. उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के सलाहकार निरक्षर हैं. अक्षरकटवा हैं. उन्हें देश के सनातनी संस्कृति के बारे में समझ नहीं हैं. सनातन का मतलब होता है नित नूतन, जिसका मतलब होता रोजाना जीवन जीने की पद्धति, जो राम वाले हों, कृष्णा वाले हों, गुरुनानक वाले हों, कबीर वाले हों, चाहे अल्लाह वाले हों, हर आदमी सनातन है.

‘जो देश दुनिया में आगे हैं, वह भगवान को नहीं मानने वाले हैं’

Advertisement

पप्पू यादव ने कहा कि अगर सनातनी को हम कट्टर बनाएंगे तो वह खत्म हो जाएगा. सिंगापुर में 31% लोग बौद्ध धर्म को मानने वाले हैं. 20 से 25 प्रतिशत ऐसे लोग हैं जो ईश्वर को नहीं मानते हैं. भारत में 14.2% मुसलमान हैं, 79.08% हिंदू फिर भी यहां हिंदू खतरे में आ जाता है. उन्होंने कहा कि जो देश दुनिया में आगे हैं, वह भगवान को नहीं मानने वाले हैं. वहां डेवलपमेंट ज्यादा है. वहां ईश्वर की कोई परिकल्पना नहीं है.

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जाप सुप्रीमो ने आगे कहा कि 29% लोग अमेरिका में किसी भी धर्म को नहीं मानते हैं, लेकिन फिर भी मेरा मानना है कि किसी को भी किसी धर्म के प्रति कलंकित करने वाला बयान नहीं देना चाहिए. सभी धर्मों का सम्मान करना चाहिए. सनातनी धर्म का मतलब है सर्वधर्म समभाव. सनातनी धर्म विचारधारा का मतलब वसुधैव कुटुंबकम्, जो किसी भी धर्म जाति गरीब अमीर पर किसी तरह का हमला नहीं करता हो. जहां सभी की आय बराबर हो, जिसको हम सामाजिक न्याय कहते हैं.

पप्पू यादव ने कहा कि सनातनी विचारधारा और सामाजिक न्याय दोनों सबके लिए इक्वल जस्टिस है. क्या-क्या सामाजिक न्याय है ये बीजेपी को पता है? क्या बीजेपी वालों ने कभी सामाजिक न्याय को जानने का प्रयास किया है?

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *