Home देश दुनिया Gwalior Accident: ग्वालियर में तेज रफ्तार कार ने कांवड़ियों को रौंदा, 4...

Gwalior Accident: ग्वालियर में तेज रफ्तार कार ने कांवड़ियों को रौंदा, 4 की मौत, दो घायल

0
50

Gwalior Accident: ग्वालियर में तेज रफ्तार कार ने कांवड़ियों को रौंदा, 4 की मौत, दो घायल

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में देर रात एक बेकाबू रफ्तार कार ने पैदल जा रहे आधा दर्जन कांवड़ यात्रियों को रौंद दिया. दर्दनाक हादसे में 4 कांवड़ यात्रियों की मौत हो गई जबकि 2 की हालत गंभीर बनी है. हादसा शिवपुरी लिंक रोड पर शीतल तिराहा पर हुआ. भदावना से जल भरकर ला रहे ये सभी कांवड़ यात्री ग्वालियर जिले के सिड़ाना गांव के रहने वाले हैं. हादसे की खबर मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई. काफी मशक्कत के बाद गाड़ी के नीचे फंसे लोगों की बॉडी बाहर निकाली गई. फिर फौरन घायलों को अस्पताल भेजा गया. कांवड़ियों को टक्कर मारने के बाद कार सवार लोग मौके से फरार हो गए. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कांवड़िए कतार में चल रहे थे। उनका गांव पास ही था। वे सुबह तक घर पहुंचने वाले थे, तभी यह हादसा हो गया। चश्मदीदों ने बताया कि ‘अचानक धमाके की आवाज सुनाई दी। किसी को कुछ समझ में ही नहीं आया क्या हुआ? वैसे ही पलक झपकते कार कांवड़ियों की टोली को कुचलते हुए गुलांटे खाते हुए दिखाई दी।’ घटना के बाद कांवड़ियों के बीच चीख-पुकार मच गई। घायल कांवड़ियों को अस्पताल ले जाया गया। वहां स्ट्रेचर न मिलने पर उन्होंने हंगामा भी किया। घटना की सूचना मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। सीएसपी हिना खान ने बताया कि कार सवारों की तलाश जारी है। उन्होंने बताया कि ‘कार सवारों की तलाश में दो टीमें लगाई गई हैं, जो कांवड़ियों को कुचलकर भागे हैं। कार के नंबर के आधार पर कार मालिक का पता लगाया जा रहा है।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here