सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

Gujarat Titans: गुजरात टाइटंस का IPL 2025 से पहले बड़ा फैसला, पार्थिव पटेल को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

2 मिनट पढ़ें
Gujarat Titans

Gujarat Titans: गुजरात टाइटंस का IPL 2025 से पहले बड़ा फैसला, पार्थिव पटेल को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

Advertisement

IPL 2025 Parthiv Patel: गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन से ठीक पहले एक अहम फैसला किया है. टीम ने पार्थिव पटेल को असिस्टेंट और बैटिंग कोच बनाया है. पार्थिव का क्रिकेट करियर शानदार रहा है. वे अनुभवी खिलाड़ी रहे हैं. अब कोच की भूमिका में नजर आएंगे. पार्थिव के पास कोचिंग का भी अच्छा अनुभव है. वे कई टीमों के साथ काम कर चुके हैं. पार्थिव मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के साथ रह चुके हैं.

गुजरात टाइटंस ने आधिकारिक बयान में कहा, ”17 साल के बेहतरीन क्रिकेट करियर के साथ पूर्व भारतीय विकेटकीपर बैटर पार्थिव पटेल हमारी टीम के लिए अनुभव के साथ नॉलेज लेकर आएंगे.” गुजरात ने हाल ही में रिटेंश लिस्ट जारी की थी. उसने शुभमन गिल समेत पांच खिलाड़ियों को रिटेन किया था. गुजरात अब ऑक्शन में जाने से पहले पार्थिव के अनुभव का जरूर इस्तेमाल करेगी.

पार्थिव मुंबई इंडियंस के साथ काम कर चुके हैं. वे मुंबई एमरेट्स के बैटिंग कोच भी थे. पार्थिव पटेल आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का हिस्सा रह चुके हैं. वे आईपीएल में 139 मैच खेल चुके हैं. पार्थिव ने इस दौरान 2848 रन बनाएहैं. वे 13 अर्धशतक लगा चुके हैं. पार्थिव का सर्वश्रेष्ठ आईपीएल स्कोर 81 रन रहा है.

Advertisement

बता दें कि पार्थिव पटेल टीम इंडिया के लिए 38 वनडे मैच खेल चुके हैं. उन्होंने इस दौरान 736 रन बनाए हैं. पार्थिव भारत के लिए वनडे में 4 अर्धशतक लगा चुके हैं. वे 25 टेस्ट मैचों में 934 रन बना चुके हैं. पार्थिव ने टेस्ट में 6 अर्धशतक लगाए हैं. अगर टी20 इंटरनेशनल की बात करें तो वे दो मैच खेल चुके हैं.

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *