सरकारी स्कूलों को बनाया जा रहा है निजी स्कूलों की टक्कर का : रोमेश चन्द्र गुप्ता
नई दिल्ली (सी.पी.एन.न्यूज़ ) : दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार राजधानी दिल्ली के सरकारी स्कूलों को निजी स्कूलों भी बेहतर बनाने के प्रयास कर रही है | यह कहना है भारतीय जनता पार्टी शाहदरा जिले के महामंत्री ,दिल्ली नगर निगम शिक्षा समिति के पूर्व चेयरमैन रोमेश चंद्र गुप्ता का | रोमेश चन्द्र गुप्ता कहते हैं अपने एक दशक के शासन में आम आदमी पार्टी की सरकार नें दिल्ली के स्वास्थ्य तथा शिक्षा सिस्टम को एकदम ध्वस्त कर दिया जिसे पटरी पर लाने के लिए रेखा गुप्ता सरकार को काफी मेहनत करनी पड़ रही है |
दिल्ली सरकार अब फिर से सरकारी स्कूलों को प्राइवेट स्कूलों के बराबर सुविधाएं दे रही है। इसके लिए प्राइवेट स्कूलों के अनुभव और सुझाव भी लिए जाएंगे, ताकि मिलकर दिल्ली की शिक्षा व्यवस्था को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सके। मॉडर्न स्कूल, वसंत विहार के गोल्डन जुबली समारोह में मुख्य अतिथि शामिल हुए आशीष सूद ने कहा कि पहले सरकारी स्कूलों से ही आई.ए.एस. ऑफिसर, डॉक्टर व इंजीनियर निकलते थे और अब दिल्ली सरकार फिर से सरकारी स्कूलों को बराबरी पर लाएगी।
रोमेश चन्द्र गुप्ता कहते हैं वैसे तो दिल्ली सरकार हर क्षेत्र में ही उल्लेखनीय काम कर रही है लेकिन स्वास्थ्य,शिक्षा तथा सफाई के ले सरकार पूरी तरह से सक्रिय है जिसके परिणाम आने वाले दिनों में सबके सामने होंगे | शिक्षा मंत्री सूद ने कहा कि देशभक्ति केवल तिरंगा फहराने तक सीमित नहीं, बल्कि रोजमर्रा की आदतों और अनुशासन में भी दिखनी चाहिए। जैसे स्वच्छता की आदत, यातायात नियमों का पालन और दूसरों के अधिकारों का सम्मान। शिक्षा मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली सरकार शिक्षा के क्षेत्र में कई बड़े परिवर्तन ला रही है।
रोमेश गुप्ता कहते हैं स्कूलों में चार साल में 21 हजार स्मार्ट क्लासरूम तैयार किए जाएंगे। साथ ही, स्कूलों में ए.आई. आधारित लैंग्वेज लैब्स और फेशियल रिकग्निशन से अटेंडेंस सिस्टम भी लागू किया जाएगा। पेपर चेकिंग जैसे जटिल कामों में ए.आई का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल किया जाएगा। क्रोमबुक मॉडल से स्कूल टेक्नॉलजी से लैस होंगे। रोमेश चन्द्र गुप्ता कहते हैं दिल्ली सरकार शिक्षा सिस्टम को सुधारने के लिए तेजी से कदम बढ़ा रही है और आने वाले समय में दिल्ली की जनता को इसके परिणाम भी नजर आएगें



