सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 15 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Bhagalpur Firing: भागलपुर के नवगछिया में पूर्व मुखिया अजय सिंह पर ताबड़तोड़ फायरिंग, चार गोलियां लगीं, ग्रामीणों ने दो हमलावरों को पकड़ाMoti Nagar Death Case: दिल्ली के मोती नगर में दुकान के चेंजिंग रूम से युवती का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटीYamuna River: दिल्ली सरकार यमुना नदी पर जनता को सिर्फ भ्रमित कर रही है : अरुण तोमरInflation in India: भाजपा के राज में महंगाई ने तोड़ दी जनता की कमर : महेंद्र भास्करChhath Mahaparv: सरकार ने छठ महापर्व की तैयारियों में झोंकी पूरी ताकत : विनोद जायसYamuna Dead Fish: यमुना में लाखों मरी मछलियां मिलने के मामले में वजीराबाद थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्जMadurai Gold Showroom Theft: मदुरै में नए गोल्ड शोरूम से करीब 15 करोड़ के जेवरात चोरी, यूट्यूबर मीनाक्षी गिरफ्तार, बॉयफ्रेंड फरारCyclone Akvan: बंगाल की खाड़ी में फिर गहराया चक्रवात का खतरा, ‘अर्नब’ के बाद आ रहा ‘अकवन’, कई तटीय राज्यों में अलर्ट

वित्त वर्ष 23 में वस्तु एवं सेवा निर्यात पार करेगा 760 अरब डॉलर का आंकड़ा : पीयूष गोयल

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

भारत का वस्तु और सेवा निर्यात 2022-23 में 760 अरब डॉलर को पार करेगा : पीयूष गोयल

गोयल ने उद्योग मंडल एसोचैम के वार्षिक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जिस समय दुनिया मंदी, उच्च मुद्रास्फीति और बढ़ी हुई ब्याज दरों का सामना कर रही है, भारत बढ़िया प्रदर्शन कर रहा है.

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि देश का वस्तु एवं सेवा निर्यात वित्त वर्ष 2022-23 के अंत तक 760 अरब डॉलर से अधिक हो जाने का अनुमान है. वित्त वर्ष 2021-22 में देश का कुल निर्यात 676 अरब डॉलर रहा था जबकि एक साल पहले यह आंकड़ा 500 अरब डॉलर था. गोयल ने उद्योग मंडल एसोचैम के वार्षिक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जिस समय दुनिया मंदी, उच्च मुद्रास्फीति और बढ़ी हुई ब्याज दरों का सामना कर रही है, भारत बढ़िया प्रदर्शन कर रहा है.

Advertisement

उन्होंने कहा कि पिछले नौ साल में नरेंद्र मोदी सरकार का ध्यान बुनियादी आधार खड़ा करने पर रहा है ताकि अर्थव्यवस्था कई वर्षों तक निर्बाध एवं सतत वृद्धि करती रहे.

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वैश्विक व्यापार में भारत के प्रदर्शन ने आलोचकों को गलत साबित कर दिया है.

उन्होंने कहा, ‘‘मैं गर्व एवं प्रसन्नता से यह कह सकता हूं कि भारत ने चालू वित्त वर्ष में आज की तारीख में 750 अरब डॉलर का निर्यात आंकड़ा पार कर लिया है.” उन्होंने उम्मीद जताई कि 31 मार्च को वित्त वर्ष के खत्म होने तक यह आंकड़ा 760 अरब डॉलर को पार कर जाएगा.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *