
Cockroach Janta Party: कॉकरोच जनता पार्टी ने किया संगठन का विस्तार, कई राज्यों में नई नियुक्तियां और समन्वय समितियों का गठन
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने देशभर में अपने संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के लिए बड़ा विस्तार किया है। पार्टी ने पश्चिम और उत्तर जोन के लिए नए प्रभारियों की नियुक्ति करने के साथ कई राज्यों और क्षेत्रों में समन्वय समितियों का गठन किया है। पार्टी के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य राज्यों में संगठन की पहुंच बढ़ाना, स्थानीय स्तर पर नेतृत्व तैयार करना और आम नागरिकों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी तरीके से उठाना है।
संगठनात्मक विस्तार के तहत क्षितिज पगार को पश्चिम जोन का प्रभारी बनाया गया है, जबकि डॉ. विवेक सांगवान को उत्तर जोन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उत्तर जोन समन्वय समिति में मुहम्मद जुनैद और गीगराज जोरली को सदस्य बनाया गया है। ये पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में संगठनात्मक गतिविधियों के संचालन और समन्वय का काम करेंगे।
पार्टी ने जम्मू-कश्मीर और राजस्थान में भी राज्य समन्वय समितियां बनाई हैं। जम्मू-कश्मीर समिति में एडवोकेट मुर्तजा कमाल, डॉ. प्रणव सिंह, मुदस्सिर मंजूर और तहिरा बानो को शामिल किया गया है। वहीं राजस्थान समिति में अयाज खान, दया गोयल (प्रिया), गुलशन योगी, विजय सहारावत और विष्णु छावड़ा को जिम्मेदारी दी गई है।
पश्चिम बंगाल में पार्टी ने 12 सदस्यीय राज्य समन्वय समिति बनाई है, जिसमें असलामुद्दीन मंडल, बेनिग्न अफरोज हक, कल्लोल महता, किंगशुक चटर्जी, मबस्दुल रहमान मोल्ला, एमडी मुजीबुर रहमान, मिन्हाज हक, मीर रकीब अली, नवाज सौरिफ, रणजीत कोले, सलाउद्दीन अंसारी और संकेत पति शामिल हैं। हरियाणा समिति में चार्ली शर्मा, हर्षिल मनचंदा, मुबाश्शिर, रोशन कुल्लरिया, संदीप खरकिया और शिल्पा को जगह दी गई है।

झारखंड में 14 सदस्यीय राज्य समन्वय समिति बनाई गई है, जिसमें अमित कुमार, आनंद प्रकाश, अनुज कुमार, अनुज रमन, ईशान झा, कायनात अंजुम, मोइन खान, नसीम खान, परवेज आलम, परवेज खान, सदरे आलम, शिवकांत, सृष्टि एक्का और यशवीर सिंह शामिल हैं। पूर्वोत्तर क्षेत्र के लिए गठित 14 सदस्यीय जोनल समन्वय समिति में आकाश पॉल, अराफात हुसैन, अशफुल, सी. वनलालमुआनी, डेविड एल. खियांगते, ख. प्रेमचंद सिंह, कोलिसे संगतम, मिकलेक माखचा, नेइखोखिम सुआंतक, पूजा पाठक, रिकी कलिता, शेख साहिलुद्दीन शाह, शुभम देबनाथ और ताना जिरी को जिम्मेदारी दी गई है।
महाराष्ट्र में 15 सदस्यीय समिति में अमोल असुलकर, भरत बनैत, धारा मोरे, क्रांति, माहिया गौरखेड़े, मयूर मालखेड़े, पायल सतदेवे, प्रज्वल कासबे, प्रणय अहिरे, प्रतीक पितांबरे, राका हेते, साहिल पारसेकर, सम्राट सोनवणे, सुशील शेलके और त्रिशा पुडके को शामिल किया गया है। उत्तर प्रदेश की 16 सदस्यीय समिति में आकाश भड़ाना, अनुज भड़ाना, दानिश रज़ीक, धीरज पासवान, गजेंद्र सिंह, गजेंद्र गुर्जर, मधु किरण, प्रेमपाल सिंह, राहुल चौरसिया, साजिया खान, श्रीकांत, शुभम वर्मा, सुभोभित जयंत, तरुणी कुमार, उदयकांत और विकास चौरसिया के नाम हैं।
बिहार की 13 सदस्यीय समिति में आफताब आलम अबरू, आकाश कुमार, आलोक कुमार, हर्ष आनंद, कुंदन कुमार पासवान, लवकुश यादव, एमडी मुजाहिद इकबाल, एमडी शोएब अख्तर, मोहन पासवान, प्रिंस कुमार, सालिक नजर, समीर अंसारी और श्याम यादव शामिल हैं। उत्तराखंड में छह सदस्यीय समिति बनाई गई है, जिसमें अंजलि कांडपाल, जाह्नवी मेहरा, सक्षम जायसवाल, संयम देवली, शिवांशी बिस्वास और युवराज सिंह को जगह मिली है।
पार्टी का कहना है कि नवनियुक्त पदाधिकारी और समिति सदस्य संगठन की पहुंच बढ़ाने, अलग-अलग राज्यों के बीच बेहतर तालमेल बनाने और आम नागरिकों से जुड़े मुद्दों को सामने लाने में अहम भूमिका निभाएंगे। इन नियुक्तियों के जरिए पार्टी देश के विभिन्न हिस्सों में एक व्यवस्थित जमीनी संगठन खड़ा करना चाहती है।




आपकी राय