सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

CWG 2022: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय एथलेटिक्स टीम की अगुवाई करेंगे नीरज चोपड़ा

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

भारतीय एथलेटिक्स महासंघ ने कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए 37 सदस्यीय एथलेटिक्स टीम की घोषणा कर दी है। खास बात ये है की इस टीम की अगुवाई ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा करेंगे। 37 सदस्यीय इस टीम में 18 महिला खिलाड़ी हैं जिसमें भारत की स्टार स्प्रिंटर हिमा दास और दुती चंद भी शामिल हैं। इसके साथ ही चयनकर्ताओं ने पुरुष चार गुणा 400 मीटर रिले टीम का भी चयन किया है। हाल ही में 3000 मीटर स्टीपलचेज में राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ने वाले अविनाश साब्ले और पिछले महीने 100 मीटर का अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ने वाली ज्योति याराजी को भी कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए टीम में जगह मिली है। दो सौ मीटर में राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक अमलान बोरगोहेन को टीम में जगह नहीं मिली है क्योंकि वह एएफआई द्वारा तय कॉमनवेल्थ गेम्स का क्वालिफाइंग मार्क हासिल नहीं कर पाए। हाई जम्प में राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक तेजस्विन शंकर को भी टीम में जगह नहीं मिली है। अनुभवी डिस्कस सीमा पूनिया को अतीत में उनके प्रदर्शन को देखते हुए पांचवीं बार राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा लेने का मौका दिया गया है। हालांकि सीमा को अमेरिका में प्रतियोगिता के दौरान एएफआई द्वारा तय क्वालिफाइंग मार्क हासिल करना होगा। पूनिया ने अब तक अपने चारों राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीते हैं।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *