सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

डरते-डरते हंसने के लिए हो जाएं तैयार, ‘स्त्री 2’ का ट्रेलर देखकर बेसब्री से करेंगे इंतजार, जानें रिलीज डेट भी

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

Stree 2 Trailer Out Rajkummar Roa shraddha kapoor pankaj tripathi upcoming  movies release date watch stree 2 trailer | Stree 2 Trailer Out: डरते-डरते  हंसने के लिए हो जाएं तैयार, 'स्त्री 2'

डरते-डरते हंसने के लिए हो जाएं तैयार, ‘स्त्री 2’ का ट्रेलर देखकर बेसब्री से करेंगे इंतजार, जानें रिलीज डेट भी

राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की आने वाली फिल्म ‘स्त्री 2’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है. ये फिल्म कॉमेडी और हॉरर का बेहतरीन मिक्सचर हो सकती है. ट्रेलर देखकर तो यही लग रहा है.

साल 2018 में फिल्म स्त्री आई थी जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हुई थी. अब उस फिल्म का दूसरा पार्ट ‘स्त्री 2’ आ रही है और वो इसी साल 15 अगस्त के दिन थिएटर्स में रिलीज होगी. फिल्म के पोस्टर्स और टीजर तो पहले रिलीज हो चुके हैं लेकिन आज फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है.

ट्रेलर की शुरुआत ही आपको बता देगी कि पूरी फिल्म ‘स्त्री 2’ कैसी होने वाली है. फिल्म का ट्रेलर जबरदस्त है और इस बार आपको पहले वाली ‘स्त्री’ से भी डर लगने वाला है लेकिन हंसी का तड़का भी देखने को मिलेगा.

‘स्त्री 2’ का ट्रेलर कैसा है?

Advertisement

श्रद्धा कपूर ने फिल्म ‘स्त्री 2’ का ट्रेलर शेयर किया है. काफी दिनों से इसका प्रमोशन हो रहा था लेकिन अब इसका ट्रेलर उन्होंने शेयर किया है. उन्होंने लिखा, ‘ये रहा ट्रेलर..भारत का सबसे ज्यादा इंतजार करने वाला गैंग वापस आ गया है. जो चंदेरी का नये आतंक को खत्म करने के लिए लड़ेंगे.’

फिल्म का ट्रेलर जियो स्टिडियो के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया. जिसके बाद इस फिल्म से जुड़े सभी लोगों ने अपने-अपने इंस्टाग्राम पर इसे शेयर किया. फिल्म में ‘स्त्री’ (2018) के ही ज्यादातर सितारे नजर आएंग. इनमें राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर, पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना और अभिषेक बनर्जी जैसे कलाकारों का नाम शामिल है. फिल्म 15 अगस्त को वर्ल्डवाइड रिलीज होगी.

फिल्म की कहानी वहीं से शुरू होगी जब पिछली ‘स्त्री’ (2018) में एक महिला की आत्मा चंदेल गांव के पुरुषों से बदला लेती थी. बाद में उसकी अधूरी इच्छा को पूरा करके उसे शांत किया गया था. अब ‘स्त्री 2’ के ट्रेलर को देखकर लगता है कि इसमें कोई पुरुष लड़कियों को उठाएगा जो बहुत ही खूंखार है.

हर कोशिश करने के बाद फिर विक्की और उसकी गैंग ‘स्त्री’ (2018) को जगाते हैं जो गांव वालों को उससे बचा सके. फिल्म का ट्रेलर काफी मजेदार है और इसके देखने के बाद आपको इसकी रिलीज डेट का बेसब्री से इंतजार होने लगेगा. साल 2018 में आई फिल्म ‘स्त्री’ ने दर्शकों का दिल जीता था और बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी. मेकर्स को ‘स्त्री 2’ से भी काफी उम्मीदें हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *