सांसद खेल महोत्सव आठ टीमों के बीच हुए चार मैच : मनोज तिवारी
रोमांचक क्रिकेट मैच में भजनपुरा वार्ड की हुई शानदार जीत
नई दिल्ली (सी.पी.एन.न्यूज़ ) : उत्तर पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी द्वारा आयोजित और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रेरित सांसद खेल महोत्सव के पांचवे दिन आज प्रतियोगिता के चार मैचो का आयोजन दिल्ली विकास प्राधिकरण के विशाल मैदान पर हुआ अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सागर त्यागी जिला अध्यक्ष डॉक्टर यू के चौधरी मास्टर विनोद कुमार जिला महामंत्री राजकुमार झा विधायक अजय महावर ज़ोन चेयरमैन पुनीत शर्मा राजकुमार बल्लन पूर्वांचल मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष आनंद त्रिवेदी अनुपम पांडे आयोजन समिति के पदाधिकारी निगम पार्षद रेखा रानी सांसद प्रतिनिधि मुकेश गोयल सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे |

मनोज तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विज़न में युवाओं की शक्ति का संचयन करके उनको सकारात्मक सोच के साथ जीवन आदर्श बनाने के लिए अनुशासित जीवन पद्धति अपनाने के लिए प्रेरित करना है और यह सारे गुण और अवसर एक युवा को खेल से ही मिल सकते हैं उन्होंने कहा पिछले 1 दशक में हर वर्ष हमने संसद खेल महोत्सव का आयोजन कर गली मोहल्ले की हजारों प्रतिभाओं को न सिर्फ अवसर दिया बल्कि उनकी प्रतिभाओं को उन संस्थानों तक पहुंचाया जो ऐसी प्रतिभाओं को अपना बेहतर प्रदर्शन दिखाने के लिए संकलित कर उन्हें दिल्ली देश और दुनिया के सामने अपने कौशल का प्रदर्शन करने का अवसर देती हैं।

डीडीए के इस मैदान से अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम तक खेलने का अवसर दिया तो उचित प्रोत्साहन राशि देकर उनके मनोबल को मजबूत भी किया | प्रतियोगिता के मीडिया आनंद त्रिवेदी ने बताया कि आज के पहले मैच में चौहान बांगर की टीम ने टास जीता और मल्का गंज की टीम को बैटिंग करने का आमंत्रण दिया जिन्होंने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10ओवर में 5विकेट खोकर 158 रन बनाए जिसके जवाब में चौहान बांगर की टीम 10ओवर में 5विकेट खोकर 98रन बना सकी और मैच हार गई। दूसरे मैच में बुराड़ी की टीम ने टास जीता और पहले बैटिंग का फ़ैसला किया और बुराड़ी की टीम ने 10 ओवर में 5 विकेट पर 135 बनाये लक्ष्य का पीछा करते हुए ब्रह्मपुरी की टीम ने 10 ओवर में ही 6 विकेट खोकर 112 ही बना सकी और मैच बुराड़ी की टीम ने यह 28 से जीत लिया
तीसरा मैच भजनपुरा और मुकुंद पुर की टीम के बीच हुआ जिसमें मुकुंद पुर की टीम ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया मुकुंद पुर टीम ने निर्धारित 10 ओवर में विकेट9 खोकर 104 रन बनाए लक्ष्य का पीछा करते हुए भजनपुरा की टीम ने 8.3ओवर में 6 विकेट खोकर 105 रन बनाए और यह मैच जीत लिया | निगम पार्षद रेखा रानी नें भजनपुरा की टीम को बधाई दी | चौथे मैच में दिल्ली पुलिस इलेवन और सांसद इलेवन की टीमों के बीच हुए मैच में सांसद इलेवन की टीम ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया । सांसद इलेवन की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 8 विकेट खोकर 77 रन बनाए लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली पुलिस इलेवन की टीम 9.5ओवर में 7 विकेट खोकर 80 रन बनाकर मैच मैच 3 विकेट से जीत लिया।



