सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

दक्षिण अफ्रीका पूर्व कप्तान ने दिया फॉरमूला”विराट कोहली कुछ ऐसे पावर-प्ले के बाद बना सकते हैं रन”

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

“कुछ ऐसे पावर-प्ले के बाद विराट बना सकते हैं रन”, दक्षिण अफ्रीका पूर्व कप्तान ने दिया फॉरमूला

विराट कोहली (Virat Kohli) पर यह आरोप लगता रहा है कि पावर-प्ले के छह ओवर खत्म होने के बाद उन्हें स्पिनरों के खिलाफ रन बनाने में समस्या आती है।

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ का मानना है कि विराट कोहली (Virat Kohli) को पावरप्ले के बाद स्पिनरों को स्वीप शॉट लगाने जैसे स्कोर करने के दूसरे विकल्प आजमाने चाहिए. कोहली ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के लिये आईपीएल के मौजूदा सत्र में 133 से अधिक की स्ट्राइक रेट से 400 से ज्यादा रन बनाए हैं, लेकिन उनकी आलोचना इस बात को लेकर हो रही है कि वह बीच के ओवरों में रनगति नहीं बढा पा रहे.

आईपीएल में जियो सिनेमा पर विशेषज्ञ स्मिथ ने कहा

Advertisement

आईपीएल में जियो सिनेमा पर विशेषज्ञ स्मिथ ने कहा, ‘अगर कोई इतना महान बल्लेबाज है तो कहना मुश्किल होता है. मुझे लगता है कि आरसीबी का मध्यक्रम तीसरे नंबर के बाद जूझ रहा है. उन्होंने कुछ संयोजन आजमाए, लेकिन जूझते नजर आये. इससे विराट, ग्लेन मैक्सवेल और फैफ-डु-प्लेसी पर दबाव बन गया. अगर आरसीबी को बेहतर करना है तो विराट पर से दबाव हटाना होगा.’ मुंबई इंडियंस के सूर्यकुमार यादव स्वीप शॉट खेलने में माहिर है लेकिन विराट पारंपरिक शॉट्स पर रन बनाते हैं.

स्मिथ ने कहा,‘विराट स्पिन के खिलाफ स्वीप शॉट ज्यादा नहीं खेलते. उसे छह ओवरों के बाद इस तरह के शॉट खेलने चाहिए.’ उन्होंने यह भी कहा कि आईपीएल के इस सत्र में 575 रन बना चुके यशस्वी जयसवाल भारतीय टीम में प्रवेश की दहलीज पर हैं. उन्होंने कहा ,‘‘ उसने शानदार प्रदर्शन किया है. पिछले सत्र में घरेलू क्रिकेट में उसका प्रदर्शन और उसके खेल में आया सुधार काबिले तारीफ है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *