सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

‘मेरे लिए आप सभी गोल्ड मेडलिस्ट हैं…’, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ऐसे किया ओलंपिक के एथलीटों का स्वागत

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

President Droupadi Murmu welcome and Paris Olympics medalist here know  latest sports news | 'मेरे लिए आप सभी गोल्ड मेडलिस्ट हैं...', राष्ट्रपति  द्रौपदी मुर्मू ने ऐसे किया ओलंपिक के ...

 

‘मेरे लिए आप सभी गोल्ड मेडलिस्ट हैं…’, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ऐसे किया ओलंपिक के एथलीटों का स्वागत

राष्ट्रपति ने कहा कि मैं आप सब का यहां स्वागत करती हूं. मैं पेरिस ओलंपिक में आपके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई देती हूं. मेरे लिए आप सब गोल्ड मेडलिस्ट हैं.

Advertisement

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पेरिस ओलंपिक में मेडल जीतने वाले एथलीटों का स्वागत राष्ट्रपति भवन में किया. इस दौरान राष्ट्रपति ने कहा कि मैं आप सब का यहां स्वागत करती हूं. मैं पेरिस ओलंपिक में आपके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई देती हूं. मेरे लिए आप सब गोल्ड मेडलिस्ट हैं, हम सबको आप लोगों पर गर्व है.

वहीं, भारतीय हॉकी टीम के गोलकीपर पीआर श्रीजेश और शूटर मनु भाकर ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के सामने अपनी बात रखी. इस दौरान पीआर श्रीजेश ने पेरिस ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम के सफर को याद किया. उन्होंने कहा कि हमारी टीम बढ़िया खेली, लेकिन दुर्भाग्य से सेमीफाइनल में हार गए. इसके अलावा ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली मनु भाकर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संग संवाद करने का मौका मिला. मनु भाकर ने कहा कि टोक्यो ओलंपिक से यहां तक का सफर आसान नहीं रहा. लेकिन हमारी टीम ने काफी मेहनत की.

मनु भाकर ने पीटी उषा का शुक्रिया अदा किया. उन्होंने कहा कि पीटी उषा मैम की वजह से ही आज मैं मेडल जीत पाई हूं. इसके अलावा पूरी टीम का प्रदर्शन शानदार रहा. हमारे काफी खिलाड़ी टोक्यो ओलंपिक में चौथे पायदान पर रह गए थे, और मेडल नहीं जीत सके थे, लेकिन इस बार कई खिलाड़ियों ने अपने खेल को बेहतर किया. साथ ही उन्होंने पीटी उषा के अलावा स्पोर्ट्स ऑथोरिटी ऑफ इंडिया का धन्यवाद किया.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *