सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

पहले भारत संग बिगाड़े रिश्ते, अब मंदिर में दिवाली मनाने पहुंचे जस्टिन ट्रूडो, देखें वीडियो

2 मिनट पढ़ें
जस्टिन ट्रूडो

पहले भारत संग बिगाड़े रिश्ते, अब मंदिर में दिवाली मनाने पहुंचे जस्टिन ट्रूडो, देखें वीडियो

Advertisement

Justin Trudeau: भारत और कनाडा के बीच इन दिनो तल्खियां बढ़ती ही जा रही है. इस बीच कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने एक्स (पहले ट्विटर) पर दिवाली मनाने का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे दिवाली मनाने के लिए मंदिरों में गए और हिंदू समुदाय के साथ बातचीत की. उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए कहा, “हैप्पी दिवाली! इस सप्ताह समुदाय के साथ जश्न मनाते हुए कई खास पल बिताए.”

कलावा बांधते हुए क्या बोल गए ट्रूडो 

ट्रूडो ने हाथ में कलावा बांधते हुए कहा, “मुझे ये तब मिला जब मैं पिछले कुछ महीनों में तीन अलग-अलग मंदिरों में गया था. ये सौभाग्य की निशानी है. ये सुरक्षा प्रदान करता हैं. मैं इन्हें तब तक नहीं उतारूंगा जब तक ये गिर न जाएं.” ट्रूडो को वीडियो में हिंदू समुदाय के लोगों के साथ गर्मजोशी से मिलते हुए और जलेबी जैसी पारंपरिक भारतीय मिठाइयों का आनंद लेते हुए भी देखा गया.

हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का आरोप भारत पर लगाने के बाद से दोनों देशों के बीच कड़वाहट पैदा हो गई. इससे पहले शुक्रवार को ट्रूडो ने दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए इस त्योहार के महत्व पर अपनी बातें कही. उनके बयान में लिखा था, दिवाली की शुभकामनाएं… आज, हिंदू, सिख, बौद्ध और जैन परिवार उत्सव, मोमबत्तियां, दीये और आतिशबाजी के साथ अंधकार पर प्रकाश की विजय का जश्न मनाएंगे.

Advertisement

 

दिवाली रद्द करने का लिया था फैसला

इससे पहले कनाडा के विपक्षी नेता पियरे पोइलीवर और कंजरवेटिव पार्टी ने इस साल के दिवाली उत्सव को रद्द करने का फैसला लिया था, जिसके बाद वहां हिंदू, सिख, बौद्ध और जैन समुदायों में भारी नाराजगी देखी गई. भारत के विदेश मंत्रालय ने इस पर नाराजगी व्यक्त की थी.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *