सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 9 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

Pune Tempo Fire: पुणे के हिंजवाड़ी में कार में लगी आग, चार कर्मचारियों की मौत

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Pune Tempo Fire: पुणे के हिंजवाड़ी में कार में लगी आग, चार कर्मचारियों की मौत

महाराष्ट्र के पुणे में बुधवार सुबह हिंजवाड़ी इलाके में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां चलती SUV कार में अचानक आग लग गई। इस हादसे में व्योमा ग्राफिक्स कंपनी के चार कर्मचारियों की जिंदा जलकर मौत हो गई। घटना सुबह करीब 7 बजे की है, जब कर्मचारी कार से अपने कार्यालय जा रहे थे।
जानकारी के मुताबिक, टेंपो ड्राइवर को गाड़ी के नीचे से अचानक आग की लपटें और धुआं उठता दिखाई दिया। जैसे ही स्थिति बिगड़ी, ड्राइवर और आगे बैठे कर्मचारी तुरंत बाहर निकलने में सफल रहे, लेकिन पीछे बैठे चार कर्मचारी दरवाजा नहीं खुलने के कारण कार में ही फंस गए और उनकी दर्दनाक मौत हो गई।

Advertisement

इस अग्निकांड में कुछ अन्य लोग भी झुलस गए, जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार, कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने समय रहते आग पर काबू पा लिया, लेकिन चार लोगों की जान नहीं बच सकी।
प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है, हालांकि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोग भी मौके पर जमा हो गए।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *