सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 10 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

FIH Pro League: भारतीय महिला हॉकी टीम को जर्मनी ने शूट आउट में हराया

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

भारतीय महिला हॉकी टीम को FIH Pro League के दो चरण के मुकाबले के पहले मैच में जर्मनी के खिलाफ शूट आउट में 1-2 से करीबी शिकस्त का सामना करना पड़ा। कलिंगा स्टेडियम में मैच के फुल टाइम होने के बाद दोनों टीम 1-1 से बराबरी पर थी। दुनिया की नौवें नंबर की भारतीय टीम और पांचवें नंबर की टीम जर्मनी के बीच रोमांचक

मुकाबले की झलक शुरुआती पांच मिनट में ही देखी गई। नवनीत कौर ने चौथे ही मिनट में भारत को बढ़त दिलाई लेकिन इससे पहले मेजबान टीम इस गोल का जश्न मना पाती की अगले ही मिनट में जर्मनी की खिलाड़ी केर्लोटा सिपेल ने स्कोर 1-1 बराबरी पर ला दिया।

जर्मनी ने शूट आउट में हराया

दोनों टीमों को इसके बाद गोल करने के ढेरों मौके मिले लेकिन सफलता किसी को नहीं मिली जिससे 60 मिनट के नियमित समय के बाद स्कोर 1-1 से बराबर था और मैच शूट आउट में खिंचा जहां जर्मनी की टीम भारतीय टीम पर बीस साबित हुई और मुकाबला अपने नाम कर लिया। शूटआउट में भारत की ओर से सिर्फ नवनीत ही गोल दाग सकी जबकि शर्मिला देवी, नेहा गोयल, लारेमसियामी और मोनिका गोल करने में नाकाम रही। जर्मनी की खिलाडी पॉलिन हेंज और सारा स्ट्रॉस ने गोल करके अपनी टीम को जीत दिलाई।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *