ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2022 से पहले टीम इंडिया के लिए खुशखबरी ये है कि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने मैदान पर वापसी कर ली है। बुमराह ट्रेनिंग के साथ-साथ गेंदबाजी भी करते नजर आए और इसका वीडियो उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने इंस्टाग्राम पर शेयर की गई वीडियो के कैप्शन में लिखा है, “काम करें और आपको वह मिलेगा जो आपको चाहिए, कड़ी मेहनत करें और आपको वह मिलेगा जो आप चाहते हैं।” ये कैप्शन आपको मोटिवेट कर रहा होगा कि आपको सिर्फ काम करने की जरूरत नहीं, बल्कि कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। दरअसल, जसप्रीत बुमराह को एशिया कप 2022 से पहले चोट लगी थी। इसके बाद वे टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे, लेकिन अब वे पूरी तरह से फिट हैं और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 20 सितंबर से शुरू हो रही तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज में नजर आने वाले हैं। इसके बाद वे साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी टी20 सीरीज खेलेंगे। वीडियो में नजर आ रहा है कि वह जिम में कुछ वेट ट्रेनिंग कर रहे हैं। बुमराह वही स्पीड, वही स्विंग, वही अटैक करते नजर आ रहे हैं। बुमराह एशिया कप में चूक गए थे। पीठ की चोट की वजह से उन्हें टूर्नामेंट से बाहर कर दिया था। भारतीय टीम को उनकी कमी खली। भारतीय तेज गेंदबाज के पास लय में वापस आने के लिए T20 विश्व कप से पहले सिर्फ छह मैच हैं। ऑस्ट्रेलिया सीरीज 20 सितंबर से शुरू हो रही है, जिसमें तीन मैच शामिल हैं। आईसीसी इवेंट से पहले उनका सामना दक्षिण अफ्रीका से होगा। यह उनकी फिटनेस तक पहुंचने का एक शानदार मौका देगा।
View this post on Instagram



