Home देश दुनिया Faridabad Police Raid: दिल्ली ब्लास्ट के बाद फरीदाबाद में बड़े पैमाने पर...

Faridabad Police Raid: दिल्ली ब्लास्ट के बाद फरीदाबाद में बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन

0
43

Faridabad Police Raid: दिल्ली ब्लास्ट के बाद फरीदाबाद में बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन

फरीदाबाद के धौज गांव में क्राइम ब्रांच और स्थानीय पुलिस टीमों ने अचानक सर्च अभियान चलाया। मस्जिदों, दुकानों, होटलों, घरों और गोदामों की चैकिंग दिल्ली ब्लास्ट के संदर्भ में की गई। NIA की जांच में इसी गांव के मकान से यूरिया पीसने वाली चक्की और अमोनिया नाइट्रेट रिफाइन करने वाली इलेक्ट्रॉनिक मशीन बरामद हुई थी।

पुलिस ने धौज, पल्ला, सराय ख्वाजा, बल्लभगढ़ और सूरजकुंड क्षेत्रों में भी चैकिंग की। अल-फलाह यूनिवर्सिटी के तार आतंक नेटवर्क से सीधे जुड़े लोग पकड़े गए हैं। गिरफ्तारियों में डॉ. मुजम्मिल, डॉ. शाहीन, लैब टेक्नीशियन बाशिद और वार्ड बाय शोएब शामिल हैं। इसके अलावा मोबाइल दुकानदार साबिर, मस्जिद के इमाम इश्तियाक और इमामुद्दीन, तथा टैक्सी ड्राइवर सब्बीर को भी हिरासत में लिया गया।

NIA इन सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है। बीते रात धौज मस्जिद के पास एक टैक्सी चालक के घर पर छापेमारी की गई, जहां आटा पीसने वाली चक्की और अन्य उपकरण बरामद हुए। बताया गया है कि मुजम्मिल और उमर खाद की पिसाई कर इसे मशीन में बारीक बनाकर रॉ मटीरियल तैयार कर रहे थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here