सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

गाबा में हार के बाद भी WTC फाइनल की रेस से बाहर नहीं होगी टीम इंडिया, जानें नया समीकरण

2 मिनट पढ़ें
WTC फाइनल

गाबा में हार के बाद भी WTC फाइनल की रेस से बाहर नहीं होगी टीम इंडिया, जानें नया समीकरण

Advertisement

WTC Final Qualification Scenario India: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024 में भारत और ऑस्ट्रेलिया एक-एक से बराबरी पर हैं. तीसरा टेस्ट ब्रिसबेन के गाबा मैदान में खेला जा रहा है, जिसका पहला दिन तो बारिश की भेंट चढ़ गया था लेकिन दूसरे दिन कंगारू टीम ने मुकाबले पर दबदबा बना लिया है. ट्रेविस हेड और स्टीव स्मिथ के शतक के चलते ऑस्ट्रेलिया ब्रिसबेन टेस्ट में मजबूत स्थिति में आ गया है. एक तरफ हेड ने 152 रन बनाए, वहीं स्मिथ ने 18 महीनों से चले आ रहे शतक के सूखे का अंत करते हुए 101 रन की पारी खेली. अब सवाल है कि यदि टीम इंडिया इस मैच को हार जाती है तो क्या उसे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की रेस से बाहर होना पड़ेगा.

अभी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की पॉइंट्स टेबल में दक्षिण अफ्रीका टॉप पर विराजमान है, जिसका पॉइंट्स प्रतिशत 63.33 है. औस्ट्राला दूसरे और भारत तीसरे स्थान पर कायम है. सारे समीकरणों पर गौर किया जाए तो इन्हीं तीन में से कोई 2 टीम फाइनल तक का सफर तय करेंगी. श्रीलंका अभी बाहर नहीं हुआ है लेकिन उसका पॉइंट्स प्रतिशत 45.45 है और उसके फाइनल में जाने की संभावनाएं ना के बराबर हैं.

गाबा में हारा भारत, तब क्या?

गाबा में ऑस्ट्रेलियाई टीम जीत के साथ ना केवल फाइनल खेलने की उम्मीदों को प्रबल करेगी बल्कि बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भी 2-1 की बढ़त बना लेगी. यदि ऑस्ट्रेलिया गाबा टेस्ट जीत जाता है तो भी भारतीय टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की रेस से बाहर नहीं होगी, लेकिन फाइनल के लिए दूसरी टीमों पर उसकी निर्भरता बढ़ जाएगी.

Advertisement

गाबा टेस्ट को जीतकर ऑस्ट्रेलिया सीरीज में 2-1 से आगे चली जाएगी. ऐसे में भारत बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी को अधिकतम 3-2 के अंतर से जीत सकता है. अगर भारत सीरीज को 3-2 से जीत लेता है तो उसे उम्मीद करनी होगी कि ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका आगामी सीरीज में कम से कम एक मैच ड्रॉ पर समाप्त हो. तीसरा टेस्ट ऑस्ट्रेलिया के पक्ष में जाने के बाद सीरीज 2-2 से ड्रॉ होने की परिस्थिति भी पनप सकती है. भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज ड्रॉ रहने की स्थिति में टीम इंडिया को उम्मीद करनी होगी कि श्रीलंका आगामी टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को हर हाल में हराए.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *