सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

लगातार 4 जीत के बाद भी आसान नहीं प्लेऑफ की राहें, जानिए अब क्या है ताजा समीकरण?

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

लगातार 4 जीत के बाद भी आसान नहीं प्लेऑफ की राहें, जानिए अब क्या है ताजा समीकरण?

पंजाब किंग्स के खिलाफ फाफ डु प्लेसिस की अगुवाई वाली आरसीबी को लगातार चौथी जीत मिली. साथ ही रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू ने अपनी प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा है.

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू ने पंजाब किंग्स को 60 रनों के बड़े अंतर से हराया. इस तरह फाफ डु प्लेसिस की अगुवाई वाली आरसीबी को लगातार चौथी जीत मिली. साथ ही रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू ने अपनी प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा. लेकिन क्या पंजाब किंग्स के खिलाफ मिली जीत के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू प्लेऑफ में पहुंच जाएगी? अब आरसीबी के प्लेऑफ में पहुंचने के समीकरण क्या है? दरअसल, आरसीबी ने लगातार 4 मैच जरूर जीते, लेकिन अब भी प्लेऑफ की राहें बेहद मुश्किल हैं. इस टीम को अपने बाकी बचे मैच जीतने होंगे साथ ही भाग्य दूसरी टीमों के परिणामों पर निर्भर करेगा.

बेहद पेचीदा है आरसीबी के लिए प्लेऑफ की राहें…

Advertisement

अब रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जीत दर्ज करनी होगी. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें 12 मई को आमने-सामने होगी. साथ ही रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू उम्मीद करेगी कि लखनऊ सुपर जाएंट्स को ऋषभ पंत की अगुवाई वाली दिल्ली कैपिटल्स हरा दें. दोनों टीमों का आमना-सामना 14 मई को होना है. लेकिन आरसीबी की मुश्किलें यहीं खत्म नहीं होती, इसके बाद दुआ करनी होगी कि शुभमन गिल की अगुवाई वाली गुजरात टाइटंस किसी तरह सनराइजर्स हैदराबाद को हरा दें. सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस की टीमें 16 मई को भिड़ेंगी.

लेकिन फिर भी नहीं बनने वाली आरसीबी की बात…

लेकिन क्या इतना सबकुछ होने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू प्लेऑफ में पहुंच जाएगी? इस सवाल का जवाब है नहीं… दरअसल, इसके बाद भी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू को दूसरी टीमों के परिणामों पर निर्भर रहना होगा. फाफ डु प्लेसिस की टीम दुआ करेगी कि केएल राहुल की अगुवाई वाली लखनऊ सुपर जाएंट्स को मुंबई इंडियंस हरा दें. इसके अलावा सनराइजर्स हैदराबाद को पंजाब किंग्स शिकस्त दें. अगर इतना सबकुछ हुआ तो फिर 18 मई को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू ऋतुराज गायकवाड़ की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स को हरा दें. अगर ऐसा हुआ तो आरसीबी प्लेऑफ में पहुंच जाएगी. इस तरह समीकरणों से साफ है कि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू के लिए प्लेऑफ की राहें बेहद पेचीदा हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *