सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

दूसरे टेस्ट के लिए सरफराज समेत इन तीन खिलाड़ियों की टीम इंडिया में एंट्री, दो स्टार खिलाड़ी बाहर

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

दूसरे टेस्ट के लिए सरफराज समेत इन तीन खिलाड़ियों की टीम इंडिया में एंट्री, दो स्टार खिलाड़ी बाहर

भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच 2 फरवरी से विशाखापट्टनम में खेला जाएगा. इस मैच के लिए तीन नए खिलाड़ियों की टीम इंडिया में एंट्री हुई है.

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. इस सीरीज के पहले टेस्ट में मेज़बान इंग्लैंड ने भारत को 28 रनों से हरा दिया. लंबे वक्त बाद टीम इंडिया इंग्लैंड से अपने घर पर टेस्ट मैच हारी. अब दूसरे टेस्ट के लिए भारतीय टीम में कई बदलाव हुए हैं. मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज सरफराज खान और स्पिन ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर और सौरभ कुमार को भारतीय टीम में शामिल किया गया है.

दरअसल, स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज केएल राहुल चोटिल होने की वजह से दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं. ऐसे में उनकी जगह सरफराज, वाशिंगटन और सौरभ को टीम इंडिया में शामिल किया गया है. सरफराज लगातार घरेलू क्रिकेट में रनों का अंबार खड़ा कर रहे थे. हालांकि, फिर भी उन्हें टीम इंडिया से बुलावा नहीं आ रहा था. अब राहुल के चोटिल होने से सरफराज की किस्मत खुल गई है. उम्मीद है दि सरफराज विशाखापट्टनम में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट में डेब्यू भी कर सकते हैं.

Advertisement

भारतीय क्रिकेट टीम की चयन समिति ने सरफराज खान, सौरभ कुमार और वाशिंगटन सुंदर को दूसरे टेस्ट के लिए टीम इंडिया में शामिल किया है. भारतीय क्रिकेट टीम की चयन समिति ने सरफराज खान, सौरभ कुमार और वाशिंगटन सुंदर को दूसरे टेस्ट के लिए टीम इंडिया में शामिल किया है. हालांकि, आवेश खान अपनी रणजी टीम मध्य प्रदेश के साथ बने रहेंगे और जरूरत पड़ने पर ही टीम इंडिया में शामिल होंगे.

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए टीम इंडिया- रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर, केएस भरत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), आवेश खान, रजत पाटीदार, सरफराज खान, वाशिंगटन सुंदर और सौरभ कुमार.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *