सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

इंग्लैंड ने USA को 115 पर रोका, क्रिस जॉर्डन ने हैट्रिक समेत एक ओवर में झटके 4 विकेट

2 मिनट पढ़ें
इंग्लैंड ने USA को 115 पर रोका, क्रिस जॉर्डन ने हैट्रिक समेत एक ओवर में झटके 4 विकेट

इंग्लैंड ने USA को 115 पर रोका, क्रिस जॉर्डन ने हैट्रिक समेत एक ओवर में झटके 4 विकेट

Advertisement

United States vs England, 49th Match, Super 8 Group 2: ‘करो या मरो’ के मुकाबले में इंग्लैंड के गेंदबाजों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए USA को 115 रनों पर रोक दिया है. इंग्लैंड को सेमीफाइनल की उम्मीदें जीवित रखने के लिए 116 रनों के लक्ष्य को जल्द से जल्द हासिल करना होगा. इंग्लैंड के लिए क्रिस जॉर्डन ने हैट्रिक समेत एक ओवर में 4 विकेट झटके. उन्होंने 2.5 ओवर में 10 रन देकर 4 विकेट झटके. वहीं लेग स्पिनर आदिल रशीद ने 4 ओवर में सिर्फ 13 रन देकर दो बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा. इसके अलावा सैम कर्रन को भी दो सफलता मिलीं.

यूएसए के लिए नितीश कुमार ने 24 गेंद में 30, कोरी एंडरसन ने 28 गेंद में 29 और हरमीत सिंह ने 17 गेंद में 21 रनों की पारी खेली. वहीं चार खिलाड़ी शून्य पर पवेलियन लौटे तो छह खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके. इंग्लैंड के लिए क्रिस जॉर्डन ने 4, सैम कर्रन ने 2, आदिल रशीद ने 2 और रीस टॉप्ले व लियाम लिविंगस्टोन ने एक-एक विकेट चटकाया.

टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी यूएसए की टीम आज अच्छी शुरुआत नहीं कर सकी. पहले ही ओवर में एंड्रीस गोस पांच गेंद में आठ रन बनाकर पवेलियन लौट गए. इसके बाद छठे ओवर में दूसरा विकेट गिरा. स्टीवन टेलर 13 गेंद में 12 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद यूएसए ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए.

Advertisement

नितीश कुमार ने 24 गेंद में 30 रनों की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने एक चौका और दो छक्के जड़े. वहीं आरोन जोन्स 16 गेंद में सिर्फ 10 रन ही बना सके. कोरी एंडरसन ने पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन किसी भी बल्लेबाज ने उनका साथ नहीं दिया. एंडरसन ने एक छक्के की मदद से 28 गेंद में 29 रन बनाए. मिलिंद कुमार सिर्फ चार रन बनाकर आउट हो गए. हरमीत सिंह ने 17 गेंद में 21 रनों की पारी खेली. उन्होंने दो चौके और एक छक्का जड़ा. इसके बाद कोई भी खिलाड़ी खाता नहीं खोल सका.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *