सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

भारत को हराने के लिए साम, दाम, दंड, भेद अपनाने को तैयार इंग्लैंड, अब रांची टेस्ट में दिखेगा बड़ा बदलाव?

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

भारत को हराने के लिए साम, दाम, दंड, भेद अपनाने को तैयार इंग्लैंड, अब रांची टेस्ट में दिखेगा बड़ा बदलाव?

भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट रांची में 23 फरवरी से खेला जाएगा. इस मुकाबले में इंग्लैंड बड़ा बदलाव कर सकती है.

राजकोट में भारत के खिलाफ तीसरा टेस्ट 434 रनों से गंवाने के बाद इंग्लैंड रांची में खेले जाने वाले अगले टेस्ट में बड़ा बदलाव कर सकती है. दरअसल, राजकोट की बड़ी हार कहीं न कहीं बेन स्टोक्स को अगले मुकाबले से बॉलिंग कराने के लिए मजबूर कर रही है. कप्तान के बॉलिंग करने को लेकर कोच ब्रेंडन मैकुलम ने चीज़ें साफ की हैं.

‘ईएसपीएनक्रिकइंफो’ के हवाले से मैकुलम ने कहा, “खैर, ये अच्छी बात है कि वो उस अवस्था में जा रहा हैं जहां वह सोच रहा है कि वह बॉलिंग कर सकता है.”

इंग्लिश कोच ने आगे कहा, “लेकिन, बेन चतुर हैं. वह तब तक बॉलिंग नहीं करेंगे, जब तक उन्हें ऐसा नहीं लगता कि वो बॉलिंग करने के लिए सक्षम हैं. लेकिन दिक्कत तब होगी, जब वह बॉलिंग स्पेल शुरू करेंगे और फिर उसे समाप्त नहीं कर पाएंगे. इसलिए हम देखेंगे कि क्या होता है.”

बता दें कि स्टोक्स ने पिछले साल जून में खेले गए एशेज के दूसरे टेस्ट के बाद से बॉलिंग नहीं है. वह अभी भी घुटने की सर्जरी से उबर रहे हैं.

Advertisement

फिजियोथेरेपिस्ट से स्टोक्स ने किया था वादा

बता दें कि स्टोक्स ने राजकोट टेस्ट से पहले कहा था कि उन्होंने अपने फिजियोथेरेपिस्ट से वादा किया था कि वो बॉलिंग नहीं करेंगे. लेकिन राजकोट टेस्ट गंवाने के बाद जब स्टोक्स से पूछा गया कि क्या वो ऑलराउंडर की भूमिका अदा करते हुए बाकी टेस्ट में बॉलिंग करेंगे? जिसका जवाब देते हुए इंग्लिश कप्तान ने कहा था, “मैं ‘हां’ नहीं कर रहा हूं लेकिन मैं ‘न’ भी नहीं कर रहा हूं.

इंग्लिश कैप्टन ने आगे कहा, “मैं हमेशा काफी चीज़ों के लिए बहुत आशावादी हूं. ये मेरी मेडिकल टीम के साथ ज़्यादा डिटेल में बात होगी कि मुझ पर काम का कितना वर्कलोड है जिससे कोई बड़ी दिक्कत न हो.” स्टोक्स ने राजकोट के दौरान एक दिन 100 प्रतिशत क्षमता के साथ ट्रेनिंग की थी और उन्हें बहुत अच्छा महसूस हुआ था.

स्टोक्स ने आगे कहा, “मैंने वॉर्मअप के एक दिन 100 प्रतिशत क्षमता के साथ बॉलिंग की थी जिससे मुझे अच्छा महसूस हुआ था. मुझे लगा कि मैं मैच में बॉलिंग कर सकता था लेकिन ये बेवकूफी होती.”

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *