सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

तीन दिन में ही इंग्लैंड ने सीरीज पर किया कब्जा

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली है। सीरीज का पहला मैच मेहमान दक्षिण अफ्रीका ने जीता, जबकि दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड ने जीत दर्ज की। निर्णायक टेस्ट मैच का पहला दिन बारिश में धुल गया और दूसरे दिन का खेल क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के बाद सस्पेंड कर दिया गया था। निर्णायक टेस्ट तीसरे दिन शुरू हो पाया, लेकिन इंग्लैंड की टीम जिस जज्बे के साथ पूरे मैच में खेली, ऐसा लग ही नहीं रहा था कि उन्हें रिजल्ट के लिए पांच दिनों की जरूरत होगी। दक्षिण अफ्रीकी टीम पहली पारी में महज 118 रनों पर सिमट गई थी।एलेक्स लीस ने 39 रन बनाए और कगीसो रबाडा का शिकार बने। इंग्लैंड ने दूसरी पारी में इकलौता यही विकेट गंवाया, जो 108 रनों के स्कोर पर गिरा था। जैक क्रॉले 57 गेंद पर 69 रन बनाकर नॉटआउट लौटे। वहीं ओली पोप ने 10 गेंद पर नॉटआउट 11 रन बनाए। इंग्लैंड की ओर से पहली पारी में ओली रॉबिन्सन ने पांच विकेट लिए, जबकि स्टुअर्ट ब्रॉड के खाते में चार विकेट गए थे। वहीं दूसरी पारी में स्टुअर्ट ब्रॉड और बेन स्टोक्स ने तीन-तीन विकेट निकाले, जबकि रॉबिन्सन, जेम्स एंडरसन के खाते में दो-दो विकेट गए। दक्षिण अफ्रीका की ओर से पहली पारी में मार्को यैनसन ने पांच जबकि रबाडा ने चार विकेट चटकाए थे।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *