Dr Basant Goyal: डॉ. बसंत गोयल को लोकसभा में ओम बिरला द्वारा सम्मानित किया गया
नई दिल्ली,(रविंद्र कुमार):भारत की संसद में डॉ. बसंत गोयल, सीईओ एवं संस्थापक, गोयल मेडिकोज को ओम बिरला, माननीय लोकसभा अध्यक्ष द्वारा स्मतिृ चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान बैसाखी के अवसर पर आयोजित एक विशेष कार्यक्रमर्य के दौरान प्रदान किया गया, जिसका आयोजन लोकसभा कर्मचारी संघ द्वारा गांधीमंडेला फाउंडशने के सहयोग से किया गया। आयोजन में देश के कई प्रतिष्ठित गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही। डा . बसंत गोयल के लिए यह क्षण विशषे रूप से गौरन्वित होने वाला रहा, क्योंकि यहभारत की संसद में उन्हें प्राप्त पहला सम्मान है। स्वास्थ्य क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान तथा निरंतर परिश्रम का प्रतीक भी है। डॉ. गोयल ने इस सम्मान को प्राप्त करते हुएअध्यक्ष ओम बिरला के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि यह सम्मान उन्हें समाज के प्रतअपनी जिम्मेदारियों को और अधिक समर्पण एवं प्रतिबद्धता के साथ निभाने के लिए प्रेरित करता है।
संसद जैसे प्रतिष्ठित मंच पर इस प्रकार का सम्मान दिया जाना इस बात का प्रतीक है कि देश में ऐसे व्यक्तित्वों को पहचान मिल रहीहै, जो समाज और राष्ट्र के विकास में महत्वपर्ण भूमिका निभा रहे हैंगौरतलब है कि डॉ. बसंत गोयल ने अपने करियर में स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है। गोयल मेडिकोज के माध्यम से उन्होंने न केवल मरीजों को बेहतर सेवाएँ प्रदान की हैं, बल्कि समाज के कमजोर वर्गों के लिए भी समय-समय पर स्वास्थ्यसंबंधी सेवाएँ उपलब्ध कराई हैं। उनका उद्देश्य हमेशा से ही “सेवा ही सर्वोच्च धर्म है” की भावना के साथ कार्य करना रहा है। इस सम्मान ने उनके कार्यों को और अधिक प्रोत्साहन दिया है तथा समाज में उनके योगदान को एक नई पहचान प्रदान की है। यह उपलब्धि आनेवाली पीढ़ियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी।



