सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

बाउंड्री को लेकर हुआ विवाद, दोनों टीमों में हुई मारपीट, 5 जख्मी, टूर्नामेंट रद्द

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

बाउंड्री को लेकर हुआ विवाद, दोनों टीमों में हुई मारपीट, 5 जख्मी, टूर्नामेंट रद्द

बांग्लादेश में सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग टूर्नामेंट के मुकाबले के दौरान अंपायर के फैसले को लेकर विवाद होने के बाद जमकर हाथापाई देखने को मिली, जिसमें 6 लोग घायल हो गए.

क्रिकेट के खेल को जेंटलमैन का भी खेल कहा जाता है, जहां पर सभी खिलाड़ी अंपायर के फैसले को ही अंतिम मानते हैं फिर चाहे वह सही हो या गलत. हालांकि कई बार मैदान पर खेल के दौरान खिलाड़ियों के बीच कहासुनी भी देखने को मिली है, लेकिन कभी उनके बीच हाथापाई की नौबत शायद ही नहीं आई. अब बांग्लादेश से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जो क्रिकेट फैंस के लिए काफी चौंकाने वाला माना जा सकता है. यहां पर सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग के एक मैच के दौरान अंपायर के फैसले को लेकर जमकर लात-घूंसे चलते देखने को मिले जिसमें 6 लोग बुरी तरह से घायल होकर अस्पताल में भी भर्ती हो गए.

बांग्लादेश में आयोजित हो रही सेलिब्रिटी क्रिकेट टीम टूर्नामेंट के ग्रुप चरण मुकाबले के दौरान फिल्म निर्माता मुस्तफा कमाल राज और दीपांकर दीपोन के बीच अंपायर के एक फैसले को लेकर जमकर लड़ाई देखने को मिली.

Advertisement

दोनों के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि मारपीट होने लगी. इसके बाद दोनों टीमों के कई खिलाड़ी और अन्य लोग भी आकर एक-दूसरे से मारपीट करने लगे जिसमें कुछ खिलाड़ियों ने तो बैट से हमला कर दिया. इसमें वहां पर मौजूद 6 लोग बुरी तरह से घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.

वहीं इस मैच में खेल रही राज रिपा ने सोशल मीडिया पर अपने दिए बयान में बताया कि सभी ने देखा मैच के दौरान क्या हुआ. गेंद चार रन के लिए जा चुकी थी लेकिन मैनेजमेंट ने इस बात को मानने से इंकार कर दिया. राज रिपा ने साथ ही यह भी कहा कि कमाल राज की टीम के खिलाड़ी नशे में थे और उनके ऊपर उन्होंने पानी की बोतलें भी फेंकी.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *