सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

खिताबी मुकाबले में मैदान पर कदम रखते ही धोनी रच देंगे इतिहास, बन जाएगा ये महा रिकॉर्ड

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

IPL Final CSK vs GT : महेंद्र सिंह धोनी ने मैदान पर कदम रखते ही रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बनें

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल के फाइनल में गुजरात टाइटंस के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है.

आईपीएल 2023 का फाइनल मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) और गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के बीच खेला जा रहा है. इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया. इस मुकाबले में जैसे ही माही ने मैदान पर कदम रखा, वैसे ही उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया, जो इससे पहले कोई भी खिलाड़ी नहीं कर पाया है.

दरअसल, बतौर खिलाड़ी आईपीएल में महेंद्र सिंह धोनी का यह 250वां मुकाबला है. धोनी आईपीएल के 250 मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी हैं. उनसे पहले कोई भी खिलाड़ी इतने मुकाबले नहीं खेल पाया है. इसके अलाव धोनी सबसे अधिक बार लगातार आईपीएल फाइनल खेलने वाले खिलाड़ी बनें हैं.

गुजरात के खिलाफ धोनी का यह मैच उनका लगातार 11वां आईपीएल फाइनल है. सुरेश रैना इस लिस्ट में संयुक्त रूप से दूसरे पायदान पर हैं. सुरेश रैना, रवींद्र जडेजा और अंबाती रायडू ने लगातार 8 आईपीएल फाइनल खेले हैं.

धोनी का यह 28वां आईपीएल का प्लेऑफ मैच

इसके अलावा धोनी का यह 28वां आईपीएल का प्लेऑफ मैच है. धोनी आईपीएल में सबसे अधिक प्लेऑफ मुकाबले खेलने वाले खिलाड़ी हैं. इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर सुरेश रैना हैं, जिन्होंने प्लेऑफ के 24 मुकाबले खेले हैं. वहीं जडेजा ने 23 मैच खेले हैं, जबकि रायडू ने भी इतने ही मुकाबले खेले हैं.

Advertisement

एमएस धोनी चार बार अपनी टीम चेन्नई सुपर किंग्स को खिताब जितवा चुके हैं. उनकी कोशिश है कि वो पांचवी बार अपनी टीम को चैंपियन बनाए. दूसरी तरफ उनके सामने हार्दिक की अगुवाई वाली गुजरात टाइटंस हैं, जो डिफेंडिंग चैंपियन है और वो लगातार दूसरी बार आईपीएल खिताब जीतने का सपना देख रही है.

बताते चलें कि यह मुकाबला रिजर्व-डे पर हो रहा है. पहले यह मैच 28 मई के लिए प्रस्तावित था, लेकिन भारी बारिश के कारण रविवार को यह मुकाबला नहीं हो पाया.

आईपीएल फाइनल के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन:

चेन्नई सुपर किंग्स: एमएस धोनी (कप्तान) 2. डेवोन कॉनवे 3. अजिंक् रहाणे 4. मोईन अली 5. अंबाती रायुडु 6. रवींद्र जडेजा 7. दीपक चाहर 9. तुषार देशपांडे 10. महेश थीक्ष्णा 11. मथीषा पाथिराना

गुजरात टाइटंस: हार्दिक पांड्या (कप्तान) 2. ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर) 3. बी. साईं सुदर्शन 4. विजय शंकर 5. डेविड मिलर 6. शुभमन गिल 7. राशिद खान 8. राहुल तेवतिया 9. नूर अहमद 10. मोहित शर्मा 11. मोहम्मद शमी

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *