सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

खराब फॉर्म के बावजूद शुभमन गिल टीम में बने रहेंगे, इसलिए है रन बनाने की उम्मीद

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

खराब फॉर्म के बावजूद शुभमन गिल टीम में बने रहेंगे, इसलिए है रन बनाने की उम्मीद

शुभमन गिल पिछली 9 टेस्ट पारियों में फिफ्टी नहीं लगा पाए. लेकिन गिल की टीम में जगह बची हुई है.

खराब फॉर्म से जूझ रहे शुभमन गिल क्या दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया का हिस्सा होंगे? फैंस को इस सवाल का जवाब मिल गया है. टीम इंडिया के बैटिंग कोच विक्रम राठौर ने शुभमन गिल का बचाव किया है और दूसरे टेस्ट में उनके खेलने पर भरोसा जताया है. विक्रम राठौर का कहना है कि टीम मैनेजमेंट पूरी तरह से शुभमन गिल को बैक कर रहा है. इसके साथ ही विक्रम राठौर ने श्रेयस अय्यर और यशस्वी जायसवाल जैसे युवा खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन करने को लेकर उम्मीद कायम रखी है.

शुभमन गिल के प्लेइंग 11 में बने रहने को लेकर सबसे ज्यादा सवाल इसलिए हैं क्योंकि स्टार बल्लेबाज पिछली 9 टेस्ट पारियों में एक भी अर्धशतक नहीं लगा पाए हैं. शुभमन गिल के लिए नंबर तीन पर शिफ्ट करने के बाद से समस्या लगातार बढ़ती ही जा रही है. विक्रम राठौर ने कहा, ”शुभमन गिल युवा खिलाड़ी हैं. युवा खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन के लिए हमें उन पर भरोसा बनाए रखने की जरूरत है. गिल के अलावा अय्यर और जायसवाल को भी ज्यादा टेस्ट खेलने का अनुभव नहीं है. हमें काफी ज्यादा संयम से काम लेने की जरूरत है. हमें पूरा भरोसा है कि गिल उम्मीद पर खरा उतरते हुए टीम के लिए जरूर रन बनाएंगे.”

Advertisement

गिल के लिए मुश्किल और ज्यादा बढ़ी

विक्रम राठौर ने गेम की अप्रोच के बारे में भी बात की है. टीम इंडिया के बैटिंग कोच ने कहा, ”आक्रमक क्रिकेट खेलने में और इंटेंट के बीच में एक फर्क होता है. उस फर्क को समझने की जरूरत है. जब भी आपको रन बनाने का मौका मिले तो उसे हाथ से जाने नहीं देना चाहिए. लेकिन स्थिति के हिसाब से खेल में बदलाव करना भी आना चाहिए.”

बता दें कि शुभमन गिल को भविष्य के सितारे के रूप में देखा जा रहा है. लेकिन अभी तक 21 टेस्ट खेलने के बाद शुभमन गिल के बल्ले से 31 के औसत से ही रन निकले हैं. दूसरे टेस्ट में भी गिल अगर रन बनाने में कामयाब नहीं हो पाते हैं तो फिर उन्हें टीम से बाहर किया जा सकता है. कोहली और राहुल की वापसी के बाद गिल के लिए जगह बचाए रखना मुश्किल होगा.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *