सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

Delhi Capitals ने जीता टॉस, MI पहले करेगी बैटिंग; देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

2 मिनट पढ़ें
Delhi Capitals

Delhi Capitals ने जीता टॉस, MI पहले करेगी बैटिंग; देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

Advertisement

MIW vs DCW Toss Update WPL 2025: वीमेंस प्रीमियर लीग (Womens Premier League 2025) के दूसरे मैच में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की कप्तान मेग लैनिंग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया है. मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) पहले बैटिंग करेगी. यह दोनों टीमों का इस सीजन में पहला मैच होगा. इस भिड़ंत में मुंबई के लिए एक और दिल्ली के लिए दो खिलाड़ी डेब्यू कर रहे हैं. ये मैच उसी पिच पर खेला जा रहा है, जिस पर बीते शुक्रवार RCB बनाम गुजरात जायंट्स का मैच खेला गया था. उस मैच में पहले गेंदबाजी करने वाली टीम यानी आरसीबी विजयी रही थी.

मैच से पूर्व दिग्गज खिलाड़ी अंजुम चोपड़ा और मिताली राज ने वड़ोदरा के कोटाम्बी स्टेडियम की पिच का परीक्षण करके बताया कि मुंबई बनाम दिल्ली मुकाबला हाई-स्कोरिंग रह सकता है. एक्सपर्ट्स ने बताया कि कल के मुकाबले पिच ज्यादा नहीं बदली है और इस पिच से स्पिन गेंदबाजी को ज्यादा मदद शायद ना मिले.

मुंबई बनाम दिल्ली: हेड-टू-हेड

WPL 2025 के इतिहास में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स अब तक पांच बार आमने-सामने आए हैं. अब तक तीन बार मुंबई और दो मौकों पर दिल्ली ने बाजी मारी है. ये दोनों टीम वीमेंस प्रीमियर लीग के सबसे पहले सीजन यानी WPL 2023 के फाइनल में भिड़ी थीं, जिसमें मुंबई ने 7 विकेट से जीत दर्ज कर खिताब जीता था. पिछले सीजन भी दोनों टीमों का एक-एक बार आमना-सामना हुआ था, जिनमें दिल्ली-मुंबई एक-एक बार विजयी रही थीं.

Advertisement

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन: हेली मैथ्यूज, यास्तिका भाटिया, नेट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमेलिया केर, सजीवन सजना, अमनजोत कौर, जिंतिमनी कलिता, संस्कृति गुप्ता, शबनिम इस्माइल, सायका इशाक

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन: शेफाली वर्मा, मेग लैनिंग (कप्तान), एलिस कैप्सी, जेमिमा रोड्रिग्स, एनाबेल सदरलैंड, निकी प्रसाद, सारा ब्राइस, शिखा पांडे, अरुंधति रेड्डी, मिन्नू मणि, राधा यादव

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *