Home देश दुनिया Delhi Bus Accident: करोल बाग में डबल डेकर पलटी, 2 की मौत,...

Delhi Bus Accident: करोल बाग में डबल डेकर पलटी, 2 की मौत, 23 घायल

0
29

Delhi Bus Accident: करोल बाग में डबल डेकर पलटी, 2 की मौत, 23 घायल

नई दिल्ली। दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर पलट गई। यह बस जयपुर से फतेहपुरी, सदर बाजार की ओर जा रही थी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 23 यात्री गंभीर रूप से घायल हुए।

जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 30 यात्री सवार थे। हादसे के समय बस का फ्रंट शीशा पूरी तरह टूट चुका था, साइड खिड़कियों की शीशे भी क्षतिग्रस्त हो गई थीं और बस का आगे का हिस्सा पिचक चुका था। पीछे का हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया था, और बस का एक पहिया बाहर निकल गया था। हादसे की भयावहता को देखकर ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस घटना में यात्रियों की जान और सुरक्षा कितनी खतरे में थी।

फायर डिपार्टमेंट को रात 1 बजकर 8 मिनट पर सूचना मिली। मौके पर पहुंचकर फायर और पुलिस अधिकारियों ने बचाव अभियान शुरू किया। स्थानीय लोगों ने भी मदद की और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने में सहयोग किया। बचाव अभियान में जेसीबी और सड़क किनारे रखे भारी सीमेंट ब्लॉकों का इस्तेमाल किया गया।

घायलों में से 12 यात्रियों को आरएमएल अस्पताल, 10 को गंगा राम अस्पताल और 1 को लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। दो लोग क्रिटिकल स्थिति में थे। बस ड्राइवर पंकज कुमार को हिरासत में लिया गया है और उसका इलाज भी एलएचएमसी में चल रहा है।

करोल बाग के एसएचओ और रात्रि गश्ती दल के कांस्टेबल रोहित, मोहित और सतीश ने घटनास्थल पर पहुंचकर तत्काल राहत कार्य में सहयोग किया। अधिकारियों ने कहा कि हादसे की जांच जारी है और यातायात सुरक्षा नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाए जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here