सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 25 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Bhasha Sangam 2026: भाषा संगम 2026 का आयोजन हिंदी समिति की अध्यक्ष मौनिका पंत एवं उपाध्यक्ष मनीषा पूनिया की पहलDelhi Traffic: अप्सरा बॉर्डर से कश्मीरी गेट तक जाम से मिलेगी राहत सिग्नल फ्री होगा जीटी रोड : विनीत जैनDelhi Flyover Projectsदिल्ली में फ्लाईओवर और अंडरपास का जाल लाखों लोगों को मिलेगी जाम से राहत : डॉ. यूके चौधरीYamuna Expressway speed limit: यमुना एक्सप्रेसवे पर अब 100 नहीं, 75 की रफ्तार: कोहरे में हादसे रोकने को 25 नवंबर से 15 फरवरी तक घटेगी स्पीड लिमिट, यीडा के 7 बड़े इंतजामAtrauliya seat Sanjay Nishad: ‘403 सीटों पर वोट चाहिए या एक सीट पर?’: अतरौलिया को लेकर संजय निषाद का राजभर पर सीधा वार, बोले- कोई समझौता नहींDelhi road sweeping machines: 429 मशीनें कम, धूल ज्यादा: दिल्ली को चाहिए 505 रोड स्वीपर, चल रहे सिर्फ 78; 70 मशीनों की खरीद ने खा लिए 251 दिनVaranasi Release Date: 1300 करोड़ की ‘वाराणसी’ टल सकती है: अप्रैल नहीं, अगस्त 2027 में आने की चर्चा, कार्तिक आर्यन की ‘कैप्टन इंडिया’ पर खतराYouth Congress Meta campaign: जकरबर्ग RSS की वेशभूषा में, नाम ‘मार्क बीजेपीबर्ग’: बेंगलुरु की सड़कों पर युवा कांग्रेस के पोस्टर, मेटा पर पक्षपात का आरोप

Delhi BJP: हर्ष मल्होत्रा के कुशल नेतृत्व में दिल्ली में भाजपा होगी और मजबूत : रामनारायण दुबे

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Delhi BJP: हर्ष मल्होत्रा के कुशल नेतृत्व में दिल्ली में भाजपा होगी और मजबूत : रामनारायण दुबे

नई दिल्ली ( शिवा कौशिक ) : दिल्ली भाजपा को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल गया है। सांसद व केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा को भाजपा दिल्ली प्रदेश का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन द्वारा की गई है। श्री मल्होत्रा के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर पूर्व मेयर रामनारायण दुबे ने कहा कि हर्ष मल्होत्रा को संगठन का काफी लंबा अनुभव है, वह जमीन से जुड़े नेता है जो निगम पार्षद से, महापौर बने, फिर प्रदेश में महामंत्री बने, सांसद चुने गए, केंद्रीय राज्य मंत्री बने और अब प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए गए तो उन्हें समझ है कि किस तरह से अलग अलग स्तर पर संगठन चलता है और किस तरह से काम करता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश स्तर पर संगठन को चलाने के लिए, कार्यकर्ताओं को जोड़े रखने के लिए जिस परिपक्वता की, जिस विवेक की जरूरत होती है वह श्री मल्होत्रा के पास है। श्री दुबे ने कहा कि यहां मैं भाजपा के शीर्ष नेतृत्व की सराहना भी करना चाहता हूं जो उन्होंने श्री मल्होत्रा जैसे ईमानदार, कर्मठ, जुझारू, पार्टी के प्रति समर्पित और कार्यकर्ताओं से स्नेह रखने वाले व्यक्ति को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी के लिए चुना। उन्होंने बताया कि श्री मल्होत्रा ने अपना पदभार संभाल भी लिया है और वह अपनी इस नई जिम्मेदारी के प्रति बहुत सकारात्मक व सजग दिख रहे है, कार्यकर्ता भी अपने नए प्रदेश अध्यक्ष के चयन के फैसले से बहुत खुश है। श्री दुबे ने कहा कि भाजपा दिल्ली का एक एक नेता व कार्यकर्ता श्री मल्होत्रा की इस नई जिम्मेदारी में उनके साथ है और सभी के मन में यह पूर्ण भरोसा है कि श्री मल्होत्रा के नेतृत्व में भाजपा दिल्ली संगठन दिन प्रतिदिन अधिक मजबूत, अधिक सशक्त होगा और हम देश के विकास में, जनता के हित में ज्यादा सुचारू व प्रभावशाली तरह से कार्य करेंगे।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *