Home दिल्ली-एनसीआर Delhi Crime: बाइक टैक्सी चालक गिरफ्तार, महिला यात्री से छेड़छाड़ का आरोप

Delhi Crime: बाइक टैक्सी चालक गिरफ्तार, महिला यात्री से छेड़छाड़ का आरोप

0
29

Delhi Crime: बाइक टैक्सी चालक गिरफ्तार, महिला यात्री से छेड़छाड़ का आरोप

नई दिल्ली, 14 मार्च : दिल्ली के रोहिणी इलाके में बाइक टैक्सी चालक द्वारा महिला यात्री से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी चालक सचिन को गिरफ्तार कर लिया है और घटना में इस्तेमाल की गई बाइक भी जब्त कर ली है।

पुलिस के अनुसार 12 मार्च को महिला ने मोबाइल ऐप के जरिए रोहिणी सेक्टर-15 से पीतमपुरा जाने के लिए बाइक टैक्सी बुक की थी। सफर के दौरान जब बाइक के.एन.के. मार्ग पर सेक्टर-13 डिवाइडिंग रोड के पास पहुंची, तभी चालक ने कथित तौर पर महिला के साथ बदसलूकी शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने उसे चुप रहने और शोर न मचाने की धमकी दी।

महिला ने बताया कि आरोपी ने कई बार अचानक ब्रेक लगाए और तेज रफ्तार से बाइक चलाकर उसे असहज करने की कोशिश की। आरोप है कि उसने रास्ते में मैप से अलग रास्ता भी ले लिया और सवाल पूछने पर जान से मारने की धमकी दी। बाद में पीतमपुरा के एफयू ब्लॉक के पास महिला को उतार दिया गया।

महिला की शिकायत पर के.एन.के. मार्ग थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 74, 79 और 351(3) के तहत मामला दर्ज किया गया। जांच के बाद आरोपी की पहचान बादली गांव निवासी 34 वर्षीय सचिन के रूप में हुई, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

पुलिस के मुताबिक आरोपी 10वीं तक पढ़ा है और पिछले एक साल से ऐप आधारित बाइक टैक्सी चालक के रूप में काम कर रहा था। सत्यापन में यह भी सामने आया कि उसके खिलाफ 2011 में समयपुर बादली थाने में दहेज मृत्यु का मामला दर्ज हो चुका है। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here