सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

एशियाई साइक्लिंग चैम्पियनशिप में सिल्वर जीत भारत के रोनाल्डो ने इतिहास रचा

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

भारत के रोनाल्डो सिंह ने आज एशियाई ट्रैक चैम्पियनशिप के अंतिम दिन सीनियर वर्ग की स्प्रिंट स्पर्धा में दूसरे स्थान पर रहकर इतिहास रच दिया, वह महाद्वीपीय टूर्नामेंट में रजत पदक जीतने वाले पहले भारतीय साइकिलिस्ट बन गए हैं। रोनाल्डो की उपलब्धि महाद्वीपीय चैम्पियनशिप में किसी भारतीय साइकिलिस्ट का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। आज उन्होंने जापान के अनुभवी राइडर केंटो यामासाकी को कड़ी चुनौती दी लेकिन दूसरा स्थान ही हासिल कर सके। यामासाकी ने लगातार रेस में रोनाल्डो को पछाड़ कर पोडियम में शीर्ष स्थान हासिल किया। रोनाल्डो ने कहा, ‘‘मेरे दिमाग में स्वर्ण पदक था, लेकिन फिर भी मैं खुश हूं क्योंकि यह मेरा पहला रजत पदक है। यह मेरे करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। प्रत्येक टूर्नामेंट में मेरी तकनीक में सुधार हुआ है, यह सबसे अहम है।’’ मंगलवार को विश्व जूनियर चैम्पियन और एशियाई रिकॉर्डधारी रोनाल्डो ने 200 मीटर फ्लाइंग टाइम ट्रायल में राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया था और पुरूष एलीट स्प्रिंट रेस स्पर्धा के सेमीफाइनल में जगह बनायी थी। घरेलू टीम ने अंतिम दिन एक रजत और दो कांस्य पदक जीते। भारतीय जूनियर साइकिलिस्ट बिरजीत युमनाम ने 15 किमी प्वाइंट रेस में 23 अंक से कांस्य पदक जीता। कोरिया के सुंगयिओन ली ने 24 अंक से रजत और उज्बेकिस्तान के फारूख बोबोशेरोव ने स्वर्ण पदक हासिल किया।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *