सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

IPL 2022, SRH vs CSK: हाई स्कोरिंग मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 13 रन से हराया

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

IPL सीजन 15 का 46वां सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले को चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने नाम किया। चेन्नई ने हैदराबाद की टीम को 13 रन से हरा दिया और टूर्नामेंट का तीसरा मुकाबला अपने नाम किया। इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 202 रन बनाए थे। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सीएसके के लिए गायकवाड़ ने 99 और कॉनवे ने 85 रन की नाबाद पारी खेली।

गायकवाड़ शतक से चूके

CSK- India TV Hindi

गायकवाड़ सीजन के पहले शतक से एक रन से चूक गए उन्हें टी नटराजन ने आउट किया। चेन्नई को दूसरा झटका भी नटराजन ने धोनी के रूप में दिया। 20 ओवर में चेन्नई ने 2 विकेट के नुकसान पर 202 रन बनाए। ऐसे में 203 रन के जवाब में हैदराबाद ने 20 ओवर खेलकर 6 विकेट खोकर 189 रन बना सकी और मुकाबला 13 रन से हार गई। सनराइजर्स हैदराबाद को पहला झटका अभिषेक शर्मा के रूप में लगा, जो 24 गेंदों में 39 रन बनाकर आउट हुए। राहुल त्रिपाठी खाता भी नहीं खोल सके, जबकि एडन मार्क्रम 17 रन बनाकर चलते बने। कप्तान केन विलियमसन 47 रन बनाकर आउट हुए। शशांक सिंह 15 और वॉशिंग्टन सुंदर 2 रन बनाकर आउट हुए। निकोलस पूरन 64 रन बनाकर नाबाद लौटे।

Advertisement

आखिरी ओवर में दिल्ली को मिली हार, 6 रनों से जीता लखनऊ CSK- India TV Hindi

दिन के पहले मुकाबले में एक रोमांचक मैच देखने को मिला. आखिरी ओवर तक गए दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के मैच में केएल राहुल की लखनऊ की जीत हुई. दिल्ली को आखिरी ओवर में 21 रन चाहिए थे, टीम ने दो छक्केो भी लगाए लेकिन जीत नहीं सकी. इस मैच में लखनऊ ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी और ये फैसला सही साबित हुआ. केएल राहुल के शानदार 77 रनों के दमपर लखनऊ ने 195 का स्कोर बनाया है. जवाब में दिल्ली कैपिटल्स 189 रन ही बना पाई और जीत से 6 रन दूर रही. दिल्ली कैपिटल्स को आखिरी ओवर में 21 रनों की जरूरत थी. कुलदीप यादव और अक्षर पटेल की जोड़ी इस दौरान क्रीज़ पर थी. लखनऊ ने मार्कस स्टोइनिस को आखिरी ओवर की ज़िम्मेदारी दी. कुलदीप यादव ने पहली बॉल पर छक्का जरूर मारा, लेकिन दिल्ली फिर भी लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाई.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *