Home Breaking News अक्षय कुमार-अजय देवगन से को-एक्ट्रेस रिमी सेन की नहीं होती बातचीत, बोलीं-...

अक्षय कुमार-अजय देवगन से को-एक्ट्रेस रिमी सेन की नहीं होती बातचीत, बोलीं- ‘जब तक गिड़गिड़ाओगे नहीं…’

0
115

अक्षय कुमार-अजय देवगन से को-एक्ट्रेस रिमी सेन की नहीं होती बातचीत, बोलीं- ‘जब तक गिड़गिड़ाओगे नहीं…’

एक्ट्रेस रिमी सेन इन दिनों खबरों में हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने इंडस्ट्री से दूरी बनाने के पीछे के कारण को लेकर बात की. साथ ही उन्होंने कहा कि वो इंडस्ट्री में किसी के साथ कॉन्टैक्ट में नहीं हैं.

रिमी ने कहा कि अक्षय कुमार, जॉन अब्राहम और अजय देवगन जैसे स्टार्स के साथ काम करने के बाद भी वो उनके टच में नहीं हैं. उन्होंने कहा, ‘मैं किसी के टच में नहीं हूं. मैं किसी से मदद नहीं मांग सकती. जब तक गिड़गिड़ाओगे नहीं, मदद नहीं मिलती है. दूसरे लोग अपना फायदा क्यों नहीं देखेंगे? कोई किसी की मदद क्यों करेगा?

क्यों बनाई इंडस्ट्री से दूरी?

इसके अलावा उन्होंने कहा- ‘मैं कॉमेडी फिल्म कर करके थक गई. मेरे रोल के लिए वहां ज्यादा कुछ नहीं होता था. मेरा सिर्फ फर्नीचर रोल होता था. मेरा सिर्फ हंगामा और जॉनी गद्दार में अच्छा रोल था. मैं इस तरह का काम करना चाहती थी.’

अक्षय कुमार संग की ये फिल्में

बता दें कि रिमी ने करियर के पीक पर इंडस्ट्री से दूरी बना ली थी. एक्ट्रेस पिछले 13 सालों से इंडस्ट्री से दूर हैं. रिमी ने अक्षय कुमार के साथ फिर हेरी फेरी, गरम मसाला, दीवाने हुए पागल और थैंक्यू जैसी फिल्में की हैं. वहीं अजय देवगन और रिमी को दीवाने और गोलमाल: फन अनलिमिटेड में साथ काम किया.

इन फिल्मों में दिखीं रिमी सेन

एक्ट्रेस ने 2000 में Paromitar Ek Din से बंगाली फिल्मों में डेब्यू किया था. फिर उन्होंने तेलुगू फिल्मों में काम किया. 2003 में उन्होंने फिल्म हंगामा से बॉलीवुड में डेब्यू किया. वो बागबान, धूम, गरम मसाला, क्यों कि, दीवाने हुए पागल, गोलमाल, धूम 2, हॉर्न ओके प्लीज, दे ताली, शागिर्द, थैंक्यू जैसी फिल्में की. एक्ट्रेस की एक्टिंग को पसंद किया जाता था. अब रिमी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here