सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

CISF ने IGI एयरपोर्ट से ढाई करोड़ रुपये मूल्य की विदेशी मुद्रा के साथ यात्री को दबोचा

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

IGI एयरपोर्ट से CISF ने ढाई करोड़ रुपये मूल्य की विदेशी मुद्रा के साथ यात्री को दबोचा

सीआईएसएफ के मुताबिक, प्‍लास्टिक कवर में लपेटे गए और बेडशीट के अंदर छिपाए गए 3,07,500 अमेरिकी डॉलर बरामद किए गए. इनकी कीमत भारतीय मुद्रा में 2.52 करोड़ रुपये है.

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (Central Industrial Security Force) के चौकस कर्मियों ने शुक्रवार को दिल्‍ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्‍ट्रीय एयरपोर्ट (Indira Gandhi International Airport) से ढाई करोड़ रुपये मूल्य की विदेशी मुद्रा बरामद की है. सुरक्षा जांच के दौरान सीआईएसएफ कर्मियों ने संद‍िग्‍ध तस्‍वीरें देखी, जिसके बाद एक यात्री से इतनी बड़ी मात्रा में विदेशी मुद्रा को बरामद किया गया है. यात्री की पहचान उज्‍बेकिस्‍तान के मिर्जालोल जुराएव के रूप में हुई है. यात्री को विदेशी मुद्रा के साथ कस्‍टम विभाग को सौंप दिया गया है.

सीआईएसएफ ने एक बयान जारी कर बताया कि आईजीआई एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 पर एक बैग में करेंसी नोटों के छिपे होने की संदिग्‍ध तस्‍वीरें देखी गई. इसके बाद बैग को जांच के लिए भेजा गया और यात्री को रोक लिया गया. बैग की जांच में सामने आया कि उसमें नई बेडशीट पैक थी. इसके बाद बैग खोला गया तो उसमें से काफी संख्‍या में अमेरिकी डॉलर निकले.

उन्‍होंने बताया कि प्‍लास्टिक कवर में लपेटे गए और बेडशीट के अंदर छिपाए गए 3,07,500 अमेरिकी डॉलर बरामद किए गए. इनकी कीमत भारतीय मुद्रा में 2.52 करोड़ रुपये है. यात्री को अमीरात एयरलाइंस के जरिए दिल्‍ली से दुबई जाना था.

Advertisement

सब इंस्‍पेक्‍टर की सतर्कता से बनी बात 

सीआईएसएफ के मुताबिक, करेंसी और कपड़ा जैविक सामग्री से बने होते हैं, इसलिए एक्‍स-बीआईएस स्‍क्रीनिंग के दौरान दोनों के बीच अंतर करना काफी मुश्किल होता है. हालांकि सीआईएसएफ के सब इंस्‍पेक्‍टर आशीष सिंह की सतर्कता से विदेशी मुद्रा का पता लगाया जा सका.

कस्‍टम अधिकारियों को सौंपा 

मिर्जालाल जुराएव विदेशी मुद्रा ले जाने के लिए वैध दस्‍तावेज पेश नहीं कर सके. आगे की कार्रवाई के लिए अमेरिकी डॉलर और यात्री को कस्‍टम अधिकारियों को सौंप दिया गया.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *