सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

केरल में चियान विक्रम की Thangalaan का प्रमोशनल इवेंट कैंसिल, मेकर्स को इस वजह से लेना पड़ा फैसला

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

 

Thangalaan Promotions In Kerala Cancelled Here Know Reason | केरल में चियान  विक्रम की Thangalaan का प्रमोशनल इवेंट कैंसिल, मेकर्स को इस वजह से लेना  पड़ा फैसला

केरल में चियान विक्रम की Thangalaan का प्रमोशनल इवेंट कैंसिल, मेकर्स को इस वजह से लेना पड़ा फैसला

चियान विक्रम की फिल्म ‘तंगलान’ का केरल में प्रमोशन किया जाना था, लेकिन इस इवेंट को रद्द कर दिया गया है. इसके पीछे की एक बड़ी वजह सामने आई है.

केरल में चियान विक्रम के बहुत सारे फैंस हैं और इसलिए यहां अभिनेता की आगामी फिल्म ‘तंगलान’ की रिलीज का इंतजार हो रहा है. 15 अगस्त तो आने में सिर्फ 3 दिन का वक्त बचा है और इसी दिन फिल्म थिएटर्स में रिलीज होने वाली है.

अब ‘तंगलान’ की टीम अलग-अलग राज्यों में जोरदार तरीके से प्रमोशन कर रही है. चेन्नई, बेंगलुरु और हैदराबाद के बाद ‘तंगलान’ की टीम ने केरल में प्रमोशन की योजना बनाई थी, लेकिन इसे अब कैंसिल कर दिया गया है. आइये जानते हैं कि इसके पीछे की क्या वजह है.

क्यों कैंसिल हुआ केरल का इवेंट

चियान विक्रम की थंगालान का बेसब्री से इंतजार कर रहे फैंस अब केरल में इसका प्रमोशनल इवेंट नहीं देख पाएंगे. दरअसल वायनाड में भूस्खलन के कारण अब प्रमोशनल इवेंट को रद्द कर दिया गया है.

Advertisement

बता दें कि वायनाड में 30 जुलाई को भूस्खलन को हुआ था और यह आपदा केरल के इतिहास की सबसे खतरनाक आपदाओं में से एक है, जिसमें कम से कम 431 लोग मारे गए थे, 378 से अधिक घायल हुए और 130 से अधिक लोग लापता बताए गए थे.

वायनाड भूस्खलन पीड़ितों की होगी मदद

बता दें कि थंगालान की टीम ने राज्य में ऐसे शोक के समय फिल्म का प्रचार करना ठीक नहीं लगा, इसीलिए इसे कैंसिल कर दिया गया है. इसके अलावा केरल में इस फिल्म के प्रमोशन में जितनी लागत लगनी थी, उसे मुख्यमंत्री राहत कोष में दान कर दिया जाएगा.

केरल में फिल्मों के डिस्ट्रीब्यूटर गोकुलम मूवीज ने भी इसे सोशल मीडिया पर शेयर किया है. इससे पहले चियान विक्रम ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 20 लाख रुपए का योगदान दिया था और कई लोगों की दुखद मौत पर दुख जताया था.

कैसी है ‘तंगलान’ की कहानी

‘तंगलान’ का निर्देशन पा रंजीत ने किया है और इसमें चियान विक्रम ब्रिटिश शासन के दौरान एक आदिवासी सरदार की भूमिका निभा रहे हैं. मालविका मोहनन ने फिल्म में आरती नामक एक भयंकर जादुई देवी की भूमिका निभाई है और कई स्टंट, एक्शन सीक्वेंस किए हैं.

फिल्म का म्यूजिक जीवी प्रकाश ने तैयार किया है. ब्रिटिश शासन के दौरान सोने की खदानों के दौरान कोलार गोल्ड फील्ड्स में रहने वाले लोगों के जीवन पर आधारित है. इस फिल्म को सेंसर बोर्ड ने यू/ए सर्टिफिकेट दिया है. बता दें कि यहा फिल्म तमिल के अलावा तेलुगु और हिंदी में भी रिलीज होगी.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *