सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

Cheteshwar Pujara Retirement: चेतेश्वर पुजारा ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से लिया संन्यास

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Cheteshwar Pujara Retirement: चेतेश्वर पुजारा ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से लिया संन्यास

भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज टेस्ट बल्लेबाज़ चेतेश्वर पुजारा ने रविवार को अपने संन्यास का ऐलान कर क्रिकेट प्रेमियों को भावुक कर दिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक लंबा नोट लिखते हुए कहा कि अब उनके क्रिकेट सफर का अध्याय समाप्त हो रहा है। पुजारा ने अपने संदेश में लिखा कि भारतीय जर्सी पहनना, राष्ट्रगान गाना और मैदान पर हर बार अपना सर्वश्रेष्ठ देना उनके जीवन के सबसे अनमोल अनुभव रहे। उन्होंने कहा कि इसे शब्दों में व्यक्त करना असंभव है कि यह उनके लिए कितना खास था, लेकिन हर अच्छी चीज का एक अंत होता है और अब उन्होंने भारतीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने का निर्णय लिया है।

राजकोट में जन्मे पुजारा ने यादों को साझा करते हुए लिखा कि बचपन में उन्होंने अपने माता-पिता के साथ सितारों को छूने का सपना देखा था। भारतीय टीम का हिस्सा बनने का ख्वाब उनकी आंखों में था, लेकिन तब उन्होंने सोचा भी नहीं था कि यह खेल उन्हें इतना कुछ देगा। उन्होंने कहा कि क्रिकेट ने उन्हें अवसर, अनुभव, उद्देश्य, प्रेम और सबसे बढ़कर अपने राज्य और देश का प्रतिनिधित्व करने का गौरव दिया।

Advertisement

पुजारा ने अपने नोट में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) और सौराष्ट्र क्रिकेट संघ का आभार व्यक्त किया और कहा कि उनके सहयोग के बिना यह सफर संभव नहीं था। उन्होंने उन सभी टीमों, फ्रेंचाइजियों और काउंटी क्रिकेट क्लबों को भी धन्यवाद दिया, जिनका वह वर्षों तक हिस्सा रहे।

चेतेश्वर पुजारा भारतीय टेस्ट क्रिकेट के भरोसेमंद बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। उन्हें ‘वॉल ऑफ इंडियन टेस्ट क्रिकेट’ भी कहा जाता है। उनकी धैर्यपूर्ण बल्लेबाजी और मुश्किल हालात में टीम को संभालने की क्षमता ने उन्हें खास बनाया। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड जैसी टीमों के खिलाफ उनकी कई यादगार पारियों ने भारतीय क्रिकेट इतिहास में अहम जगह बनाई है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *