सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 10 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

Chemical Factory Fire: इंदौर में केमिकल फैक्ट्री में आग, रॉ मटेरियल जलकर खाक, ड्रमों में धमाके

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Chemical Factory Fire: इंदौर में केमिकल फैक्ट्री में आग, रॉ मटेरियल जलकर खाक, ड्रमों में धमाके

इंदौर के सांवेर रोड इंडस्ट्रियल इलाके में सोमवार देर रात कलर बनाने वाली एक केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की शुरुआत के साथ ही फैक्ट्री के अंदर रखे केमिकल्स से कई जोरदार धमाके हुए, जिससे आसपास के इलाके में खलबली मच गई। सूचना मिलने पर लक्ष्मीबाई नगर और सांवेर रोड से दमकल वाहन मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए।

फायर ब्रिगेड के अनुसार, आग की सूचना रात करीब 3 बजे एमपीडी नामक फैक्ट्री में मिली। फैक्ट्री में कलर बनाने के लिए अलग-अलग तरह के केमिकल्स का उपयोग होता था, जिनके कारण आग तेजी से फैल गई और अंदर रखे ड्रम बार-बार फटते रहे। दमकल कर्मियों को आग बुझाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। नगर निगम की ओर से जेसीबी मशीन मंगाई गई और आसपास की दीवारें तोड़कर पानी डाला गया।

Advertisement

इस आग को बुझाने में करीब 100 पानी के टैंकर और 13 से अधिक फायर फाइटर वाहन लगाए गए। देपालपुर, बेटमा, महू, पीथमपुर और सांवेर से भी अतिरिक्त दमकल वाहन बुलाए गए। पीथमपुर से पांच फोम वाहन भी मौके पर पहुंचे। एसआई बीएस हुड़ा ने बताया कि फैक्ट्री में ऑयल पेंट का उत्पादन होता था। आग पर सुबह 4.30 बजे तक काबू पाया गया। एसडीआरएफ की टीम भी बचाव कार्य में जुटी रही।

आग में फैक्ट्री में रखा बड़ा कच्चा माल (रॉ मटेरियल) जलकर खाक हो गया। फैक्ट्री के पास लगे चाय की दुकान की दुकानदार गुड्डू बाई ओझा ने बताया कि यह घटना फैक्ट्री में तीसरी बार हुई है; पहले आग 2021 और 2003 में लग चुकी थी। उन्होंने कहा कि देर रात उन्हें आग की सूचना कॉल के जरिए मिली और फैक्ट्री पहुंचने पर भयंकर आग और धमाकों का सामना करना पड़ा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *