सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 10 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Slum Rehabilitation: झुग्गीवासियों को पक्के मकान देने की पहल से बदलेगी लाखों परिवारों की जिंदगी : डॉ. यूके चौधरीMCD Cleanliness Drive: दिल्ली के सभी 12 जोन में प्रमुख रिंग रोड और सर्विस रोड पर चला विशेष सफाई अभियान : संदीप कपूरLal Krishna Advani: पूर्व उप प्रधानमंत्री भारतरत्न लालकृष्ण आडवाणी के 99वें जन्मोत्सव पर आयोजित होगा अमृतोत्सव अभिनंदन समारोहBangladesh Measles Outbreak: बांग्लादेश में खसरे से 1284 मौतें, ज्यादातर बच्चे शामिल; स्वास्थ्य मंत्री बोले- मुझे फांसी दे दो, यह मेरी नाकामी हैCurrency Reform: चंद्रबाबू नायडू की बड़ी मांग, देश में 500, 1000 और 2000 रुपये के नोट बंद करने का दिया सुझाव, सिर्फ 100 और 200 रुपये के नोट रखने की वकालतYamuna Cruise Service: दिल्ली में कल से शुरू होगी ‘नमो यमुना क्रूज’ सेवा, सोनिया विहार से जगतपुर तक एक घंटे का होगा रोमांचक सफरHazaribagh Road Accident: अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर वाराणसी जा रहे लोगों की गाड़ी को टैंकर ने मारी टक्कर, 7 की मौत और 13 घायलWest Bengal Encounter: भतीजी से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी दिलीप रॉय की पुलिस मुठभेड़ में मौत, बिहार भागने की फिराक में था आरोपी

चेहरा बदलने से आम आदमी पार्टी सरकार पर लगे आरोप धुल नहीं जाएंगे : रोमेश चन्द्र गुप्ता

3 मिनट पढ़ें
: रोमेश चन्द्र गुप्ता

चेहरा बदलने से आम आदमी पार्टी सरकार पर लगे आरोप धुल नहीं जाएंगे : रोमेश चन्द्र गुप्ता

Advertisement

चेहरा बदलने से आम आदमी पार्टी सरकार पर लगे आरोप धुल नहीं जाएंगे : रोमेश चन्द्र गुप्ता

– शिवा कौशिक –

नई दिल्ली ,अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी की विधायक दल की बैठक में आतिशी को दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाने का प्रस्ताव रखा जिस पर विधायकों ने सहमति जताई। दिल्ली में अगले विधानसभा चुनाव होने तक आतिशी दिल्ली की मुख्यमंत्री होंगी। इसी विषय पर बात करते हुए भाजपा शाहदरा जिले के महामंत्री पूर्व निगम पार्षद रोमेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि चेहरा बदलने से आम आदमी पार्टी पर लगे आरोप धुल नहीं जायेंगे। रोमेश चंद्र गुप्ता ने कहा की विषय यह नहीं है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल है या नहीं है, विषय यह है कि जो दिल्ली के मुख्यमंत्री के पद पर बैठा है वह आम आदमी पार्टी का ही कोई नेता है क्योंकि सिर्फ अरविंद केजरीवाल भ्रष्ट नहीं है पूरी आम आदमी पार्टी ही भ्रष्ट है, आम आदमी पार्टी का एक एक नेता भ्रष्ट है तभी तो जेल में सिर्फ अरविंद केजरीवाल ही नहीं गए, जेल में मनीष सिसोदिया भी गए, संजय सिंह भी गए, सत्येंद्र जैन भी गए तो इसलिए जिस पार्टी की नींव ही भ्रष्टाचार पर, झूठ पर रखी गई है उस पार्टी का कोई नेता सच्चा कैसे हो सकता है।

Advertisement

रोमेश चंद्र गुप्ता ने आगे कहा की आतिशी ने मीडिया से बात करते हुए कहा है की ‘मैं अपने गुरु अरविंद केजरीवाल जी का धन्यवाद करती हूं, जिन्होंने मुझे इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी। मुझे बधाई मत दीजिएगा, माला मत पहनाइएगा, मेरे लिए, दिल्ली वालों के लिए दुख की घड़ी है कि चहेते मुख्यमंत्री इस्तीफा देंगे।’ जो इस बात को दर्शाता है की आतिशी सिर्फ नाम की मुख्यमंत्री बनेंगी, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ही होंगे, आतिशी काम अरविंद केजरीवाल के इशारों पर ही करेंगी। रोमेश चंद्र गुप्ता ने कहा की आतिशी को तो सिर्फ नाम के लिए ही दिल्ली के मुख्यमंत्री के पद पर बैठाया जा रहा है असली ताकत अभी भी अरविंद केजरीवाल के हाथों में ही है। रोमेश चंद्र गुप्ता ने आगे कहा कि चेहरा बदलने से आम आदमी पार्टी की नियत नहीं बदल जाएगी। रोमेश चंद्र गुप्ता ने आगे कहा की मुझे समझ नहीं आ रहा है की आम आदमी पार्टी यह नाटक कर ही क्यों रही है अगले विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को वैसे भी दिल्ली की जनता दिल्ली की कुर्सी से हटाने वाली है ही।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *