सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

सूर्यकुमार यादव की पिटाई के बाद कैमरून ग्रीन का पुराना वीडियो हुआ वायरल

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

‘SKY मेरे भी..’, सूर्यकुमार यादव की पिटाई के बाद कैमरून ग्रीन का पुराना वीडियो हुआ वायरल

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंदौर वनडे में सूर्यकुमार यादव का 360 डिग्री अवतार देखने को मिला. सूर्या ने 37 गेंदों में अपनी 72 रनों की नाबाद पारी के दौरान 6 सिक्स लगाए.

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही 3 मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 24 सितंबर को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला गया. इस मैच में टीम इंडिया के बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला. सूर्यकुमार यादव ने सीरीज में लगातार दूसरा अर्धशतक लगाने के साथ अपने फॉर्म को भी वनडे में वापस पाया. वहीं इस मैच में उन्होंने कैमरून ग्रीन के खिलाफ लगातार 4 छक्के भी लगाए, जिसके बाद सोशल मीडिया पर ग्रीन का सूर्या को लेकर एक पुराना वीडियो खूब वायरल हो रहा है.

सूर्यकुमार यादव ने इंदौर वनडे में सिर्फ 37 गेंदों में 72 रनों की नाबाद पारी खेल दी जिसमें 6 चौके और 6 छक्के शामिल हैं. वहीं ग्रीन ने मैच में अपने 10 ओवरों में 103 रन दे दिए. इसी के बाद सूर्या को लेकर ग्रीन का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें वह सूर्यकुमार यादव को ‘बाप’ कहते हुए नजर आए हैं.

Advertisement

कैमरून ग्रीन का सूर्यकुमार यादव को लेकर जो यह पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, वह एक आईपीएल के दौरान हुए कार्यक्रम का है. इसी में ग्रीन ने सूर्या को लेकर कहा कि ‘If you’re bad, Sky is my dad’. अब उन्हें 4 लगातार छक्के पड़ने के बाद उनके इसी बयान को काफी वायरल किया जा रहा है.

सूर्या ने अपनी लगातार 2 अर्धशतकीय पारी से दिया आलोचकों को जवाब

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज शुरू होने से पहले टीम में सूर्यकुमार यादव की जगह को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा बनी हुई थी और इसकी सबसे बड़ी वजह उनका खराब फॉर्म था. सूर्या ने इस सीरीज के पहले वनडे मैच में जहां 50 रनों की पारी खेली वहीं दूसरे उनका 360 डिग्री अवतार देखने को मिला. अपनी इन दोनों पारियों के दम पर सूर्यकुमार यादव ने वर्ल्ड कप से पहले आलोचकों को जवाब देने के साथ टीम में शामिल किए जाने के फैसले को भी पूरी तरह से सही बताया है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *