सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 10 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

पंचायत भवन में वेंडर्स की दुकानों पर चला बुलडोजर, प्रशासन की कार्रवाई से रोष

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

गुरुग्राम के पंचायत भवन में वेंडर्स की दुकानों पर चला बुलडोजर, प्रशासन की कार्रवाई से रोष

वकीलों का कहना है की वेंडर्स के सामने अब रोजीरोटी का संकट खड़ा हो गया है. वेंडर्स की मानें तो पिछले काफी साल से वह लोग यहां बैठ कर अपने घर का खर्च चला रहे हैं.

दिल्ली से सटे साइबर सिटी गुरुग्राम के पंचायत भवन में वेंडर्स की दुकानों में तोडफ़ोड़ को लेकर वेंडर्स एसोशिएशन में भारी रोष व्याप्त हो गया है. हालांकि वेंडर एसोशिएशन ने गुरुग्राम के विधायक सुधीर सिंगला से मुलाकात कर तोड़फोड़ की. कारवाई को रोके जाने की गुहार लगाई थी. विधायक ने आश्वाशन भी दिया था, लेकिन इसके बावजूद भी वहां तोड़फोड़ की कार्रवाई लगातार जारी रही.

जिसको लेकर वेंडरों में भारी रोष व्याप्त हो गया है. गुरुग्राम के पंचायत भवन परिसर में काफी वेंडर, टाइपिस्ट अपना रोजगार कर अपना और अपने परिवार का पालन पोषण कर रहे हैं. यहां बनी दुकानों में पिछले कई दिनों से तोडफ़ोड़ की कार्रवाई प्रशासन द्वारा की जा रही है.

जिला प्रशासन द्वारा की जा रही तोड़फोड़ से पंचायत भवन में बैठे वेंडर्स का काम प्रभावित हो रहा है. रोजाना तोडफ़ोड़ की कार्रवाई की जा रही है. यहां से हजारों लोगों की रोजी-रोटी चलती है. अगर दुकानों को तोड़ दिया जाता है तो सभी के काम ठप हो जाएंगे.

Advertisement

वकील अरुण शर्मा, महेंद्र सिंह और राम निवास का कहना है कि वेंडरों के सामने अब रोजीरोटी का संकट खड़ा हो गया है. वेंडरों की मानें तो पिछले काफी साल से वह लोग यहां बैठ कर अपने घर का खर्च चला रहे है. जिस जगह पर वह लोग बैठे हुए है उस जगह का किराया भी वह लोग दे रहे हैं. बावजूद इसके उनको उजाड़ा जा रहा है. जिला प्रशासन यहां तक बताने को तैयार नही है कि उनके लिए क्या वैकल्पिक व्यवस्था की गई है. वह लोग अपना रोजगार कहा बैठ कर चलाएं.

पंचायत भवन में स्टाम्प वेंडर, टाइपिस्ट, एडवोकेट, नोटरी, वसीका नवीस से लेकर हर तरह के लोग बैठे हुए हैं, जो अपना रोजगार चला रहे हैं. वहां कहा की अगर इनके कमाने के ठिकाने उजड़ गए तो उनके घर भी उजड़ जायेंगे.

इसके साथ साथ वहां मौजूद लोगों ने कहा की हालांकि सरकार एक तरफ तो कहती है कि किसी को उजाड़ा नहीं जाएगा और दूसरी तरफ उनकी रोजी रोटी छीनने का काम कर रही है. वेंडर एसोसिएशन ने मीटिंग कर आगे की रणनीति बनानी शुरू कर दी है. वेंडर क्या कदम उठाते है यह तो मीटिंग के बाद ही साफ हो पाएगा, फिलहाल तो प्रशासन की कार्रवाई से वेंडरों में खासा रोष व्याप्त है. वही ये जमीन जिला परिषद की बताई जा रही है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *