सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 25 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Bhasha Sangam 2026: भाषा संगम 2026 का आयोजन हिंदी समिति की अध्यक्ष मौनिका पंत एवं उपाध्यक्ष मनीषा पूनिया की पहलDelhi Traffic: अप्सरा बॉर्डर से कश्मीरी गेट तक जाम से मिलेगी राहत सिग्नल फ्री होगा जीटी रोड : विनीत जैनDelhi Flyover Projectsदिल्ली में फ्लाईओवर और अंडरपास का जाल लाखों लोगों को मिलेगी जाम से राहत : डॉ. यूके चौधरीYamuna Expressway speed limit: यमुना एक्सप्रेसवे पर अब 100 नहीं, 75 की रफ्तार: कोहरे में हादसे रोकने को 25 नवंबर से 15 फरवरी तक घटेगी स्पीड लिमिट, यीडा के 7 बड़े इंतजामAtrauliya seat Sanjay Nishad: ‘403 सीटों पर वोट चाहिए या एक सीट पर?’: अतरौलिया को लेकर संजय निषाद का राजभर पर सीधा वार, बोले- कोई समझौता नहींDelhi road sweeping machines: 429 मशीनें कम, धूल ज्यादा: दिल्ली को चाहिए 505 रोड स्वीपर, चल रहे सिर्फ 78; 70 मशीनों की खरीद ने खा लिए 251 दिनVaranasi Release Date: 1300 करोड़ की ‘वाराणसी’ टल सकती है: अप्रैल नहीं, अगस्त 2027 में आने की चर्चा, कार्तिक आर्यन की ‘कैप्टन इंडिया’ पर खतराYouth Congress Meta campaign: जकरबर्ग RSS की वेशभूषा में, नाम ‘मार्क बीजेपीबर्ग’: बेंगलुरु की सड़कों पर युवा कांग्रेस के पोस्टर, मेटा पर पक्षपात का आरोप

भोपाल के बिलाबोंग की स्कूल बस में बच्ची से अश्लील हरकत वाले आरोपित ड्राइवर के घर चला बुलडोजर

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

भोपाल में एक साढ़े तीन वर्षीय नर्सरी की छात्रा के साथ स्कूल बस में अश्लील हरकत करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट की धाराओं में एफआइआर दर्ज कर ली है। मंगलवार को जिला प्रशासन ने आरोपित बस ड्राइवर के घर तोड़ दिया है। आरोपित बस चालक और बच्चों की देखभाल करने वाली एक महिला को हिरासत में लिया था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बच्ची के साथ आठ सितंबर को स्कूल बस में यह घटना हुई, दोनों आरोपित से पूछताछ कर घटनाक्रम पता किया जा रहा है। स्‍कूल बस में कैमरे लगेे हैं, लेकिन वे बंद थे। इस कारण घटना के फुटेज भी पुलिस को नहीं मिल सके हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। इस मामले में जांच दल गठित किया गया है।

राज्य मंत्री परमार के निर्देश पर बिलाबोंग स्कूल की घटना के लिए जांच दल का गठन

स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) एवं सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री इन्दर सिंह परमार ने बिलाबोंग स्कूल के ड्राइवर द्वारा साढ़े तीन साल की बच्ची से बस में दुष्कर्म मामले पर त्वरित संज्ञान लेते हुए घटना की जांच के निर्देश दिए है। राज्य मंत्री परमार के निर्देश पर स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा कमेटी गठित की गई है। कमेटी में अपर संचालक राजीव सिंह तोमर, जिला शिक्षा अधिकारी नितिन सक्सेना और सहायक संचालक कनक प्रसाद शामिल हैं। यह कमेटी इस घटना में स्कूल प्रबंधन की लापरवाही, पालक शिक्षक संघ / पालकों द्वारा तत्संबंधी पूर्व शिकायतों पर स्कूल प्रबंधन द्वारा की गई कार्रवाई, परिवहन नियमों एवं निर्देशों के अंतर्गत विद्यालयीन बसों के संचालन तथा अन्य सभी प्रासंगिक बिंदुओं पर जांच कर जांच प्रतिवेदन स्कूल शिक्षा विभाग को देंगी।मामला सुर्खियों में आने के बाद सरकार ने भी इस मामले में संज्ञान लेते हुए स्‍कूल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है। मंगलवार सुबह पत्रकारों ने जब इस बारे में गृहमंत्री नरोत्‍तम मिश्रा की प्रतिक्रिया लेनी चाही तो उन्‍होंने कहा कि बिलाबोंग स्कूल से जुड़ी घटना में दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जहां तक स्‍कूल प्रबंधन का सवाल है, तो मेरा भी मानना है कि उन्‍होंने पूरे मामले में लीपापोती करने की कोशिश की है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जांच में दोषी पाए जाने पर स्कूल प्रबंधन पर भी कार्रवाई की जाएगी। उधर, प्रदेश के परिवहन व राजस्‍व मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने भी इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि इसी माह के अंत तक सभी बसों में, टैक्‍सी, ओला, उबर आदि में पैनिक बटन लगाए जाएंगे। हमारा अस्‍थायी कमांड कंट्रोल सेंटर बन गया है। पैनिक बटन दबाते ही कमांड कंट्रोल सेंटर में हरकत होगी और पुलिस मदद के लिए पहुंच जाएगी।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *